Operation Sindoor: टीवी की बहुओं ने सोशल मीडिया पर चलाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’, फॉलोअर्स की परवाह न करके किया ये काम

Operation Sindoor: टीवी की बहुओं ने सोशल मीडिया पर चलाया 'ऑपरेशन सिंदूर', फॉलोअर्स की परवाह न करके किया ये काम

जिस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को खत्म करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। ठीक उसी तरह टीवी की बहुओं ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया।
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मौजूदा तनाव के बीच टीवी की कई मशहूर बहुओं ने खुलकर भारतीय सेना और सरकार का समर्थन किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इन सितारों को पाकिस्तानी फैंस की नाराजगी, ट्रोलिंग और धमकियों का भी सामना करना पड़ा। ऐसी स्थिति में इन अभिनेत्रियों ने बिना डरे उन लोगों को करारा जवाब दिया है।

रूपाली गांगुली 
‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली ने जब भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का समर्थन किया तो कई पाकिस्तानी फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इस पर उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा, ‘किसी के अनफॉलो कर देने से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह पहले भारतीय हैं और उन्हें अपने देश पर गर्व है।’ रूपाली ने कहा, ‘अगर वास्तव में कुछ अच्छा करना है तो अपनी सरकार से आतंकवाद बंद करने की अपील करें।’

हिना खान
एक्ट्रेस हिना खान ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना की सराहना की और शांति की अपील की। इसके बाद उन्हें सरहद पार से अभद्र और धमकी भरे मैसेज मिलने लगे। हिना ने जवाब में साफ कह दिया कि उन्हें इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो हमेशा पहले एक भारतीय ही रहेंगी। 

देवोलीना भट्टाचार्जी 
टीवी की ‘गोपी बहू’ ने जैसे ही आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ट्वीट किए, एक पाकिस्तानी यूजर ने उन पर निजी हमला कर दिया और यहां तक कह दिया कि वह अपने मुस्लिम पति को छोड़ दें। इस पर देवोलीना ने तीखा जवाब देते हुए कहा, ‘पहले अपने देश के टेरर कैंप्स संभालो, भारत के अंदरूनी मामलों पर मत बोलो।’ 

टीना दत्ता 
टीना दत्ता ने पाकिस्तान के उस दावे का मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय लड़ाकू विमान गिरा दिए गए हैं। टीना ने कहा, ‘काश पाकिस्तान अपनी धरती पर पल रहे आतंकी शिविरों को खत्म करने की बात करता।’ इसके बाद उन्हें भी अनफॉलो और ट्रोलिंग की धमकियां मिलने लगीं। जिसके जवाब में टीना ने कहा, ‘जो जाना चाहते हैं वह जाएं, उन्हें फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि भारत के खिलाफ बोलने वालों के लिए यहां कोई जगह नहीं है।’

फलक नाज 
टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने भी मौन रहने वाले बॉलीवुड सितारों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी फॉलोअर्स के नाराज होने के डर से कई मुस्लिम अभिनेता देश के समर्थन में कुछ नहीं बोलते। उन्होंने भी पाकिस्तानी फॉलोअर्स को बिल्कुल भी तवज्जो नहीं दी।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*