उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अशफाक सैफी का सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो रहा है। वीडियो में आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। सैफी ने पुलिस आयुक्त और जगदीशपुरा पुलिस से शिकायत की है। कहा है कि वीडियो फर्जी है। पुलिस ने जांच साइबर सेल को ट्रांसफर कर दी है।
ये कहना है भाजपा नेता का…
जगदीशपुरा के रहने वाले भाजपा नेता अशफाक सैफी का कहना है कि उनके खिलाफ पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल सच बात टीवी पर उनकी छवि को खराब करने वाला वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। इसमें उनका नाम पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से भी जोड़ा गया है। इसमें उनके साथ प्रधानमंत्री का फोटो भी लगाया गया है।
सैफी ने बताया कि जब से उन्होंने वक्फ बिल का समर्थन किया है, तभी से कट्टरपंथी ताकतें उनके विरुद्ध अभियान चला रही हैं। उन्हें अन्य सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म फेसबुक, एक्स आदि पर भी निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा नेता ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त से मांग की है।
Bureau Report
Leave a Reply