पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह हमला कथित तौर पर बुधवार को शाम को हुई। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में दो मौजूदा छात्र हैं और तीसरा एक पूर्व छात्र है।
पीड़ित की शिकायत के बाद कस्बा पुलिस स्टेशन ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों में 31 साल के मोनोजीत मिश्रा (कॉलेज के पूर्व इकाई अध्यक्ष), 19 साल के जैब अहमद और 20 साल के प्रमित मुखर्जी (प्रमित मुखोपाध्याय) शामिल हैं। दो आरोपियों मोनोजीत और अहमद को 26 जून की शाम को कोलकाता में तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। तीसरे आरोपी प्रमित को 27 जून को सुबह 12.30 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया और उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना कॉलेज की इमारत के अंदर ही हुई। पीड़ित की प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई है। कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। उन्हें 27 जून को दक्षिण 24 परगना के अलीपुर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा सकता है।
भाजपा ने ममता सरकार को घेरा
भाजपा के अमित मालवीय ने इस अपराध को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक बंगाली समाचार रिपोर्ट साझा की और लिखा, ‘भयानक! 25 जून को कोलकाता के उपनगर कस्बा में एक लॉ कॉलेज के अंदर एक महिला लॉ छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि एक पूर्व छात्र और कॉलेज के दो लोग थे।’
तृणमूल का एक सदस्य इसमें शामिल: भाजपा
उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल का एक सदस्य इसमें शामिल था। हालांकि, इस दावे के लिए भाजपा नेता किसी तथ्य या साक्ष्य का हवाला नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘आरजी कर का खौफ अभी भी कम नहीं हुआ है और फिर भी बंगाल में इस तरह के जघन्य अपराध रोजाना बढ़ रहे हैं। ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए एक दुःस्वप्न बन गया है।’
यह भयावह घटना शहर के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के 10 महीने बाद हुई है। आरजी कर मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस क्रूर अपराध की पूरे देश ने निंदा की थी। प्रशिक्षु महिला डॉक्टर का शव कॉलेज परिसर में एक सेमिनार रूम में पाया गया था। पोस्टमॉर्टम से यह पता चला था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। कोलकाता पुलिस ने 33 वर्षीय नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट ने दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Bureau Report
Leave a Reply