Panchayat 4 Trailer: क्या कम हो रहा प्रधान जी का दबदबा? कहां पहुंची रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी? देखिए

Panchayat 4 Trailer: क्या कम हो रहा प्रधान जी का दबदबा? कहां पहुंची रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी? देखिए

‘पंचायत 4’ सीरीज का दर्शक दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। यूं तो इसकी रिलीज डेट 2 जुलाई तय की गई, दर्शकों की बेचैनी देखते हुए मेकर्स ने इसे कुछ जल्दी पेश करने का इंतजाम कर दिया है। आज बुधवार को नई रिलीज डेट का एलान तो हो ही गया है, साथ ही ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में इस बार फुलेरा गांव में प्रधानी के चुनाव का पूरा माहौल दिखाया जाएगा। जानिए कैसा है ट्रेलर

मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच कांटे की टक्कर
ट्रेलर काफी दिलचस्प है। चौथे सीजन में फुलेरा गांव में प्रधानी का चुनाव है। मंजू देवी और क्रांति देवी आमने-सामने हैं और टक्कर भी कांटे की है। सचिव जी से लेकर रिंकी तक सभी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इस बार प्रचार के दौरान सचिव जी (जितेंद्र कुमार) की पिटाई भी हो जाती है। ग्राम पंचायत के चुनाव में वोटर और प्रत्याशी के मनोविज्ञान और व्यवहार को सीरीज में दिखाने की कोशिश की गई है।

सीजन 4 में धमाल मचाएंगे सभी किरदार
ट्रेलर में ‘पंचायत’ सीरीज के सभी लोकप्रिय किरदारों की झलक है। फिर चाहें वह प्रह्लाद चा हों, प्रधान जी हों या मंजू देवी, सचिव जी, बनराकस, विकास, रिंकी और बिनोद हो। इस बार मंजू देवी और तीखे तेवर में नजर आई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव प्रचार कैसे किया जाता है और वोटर को अपनी तरफ कैसे खींचा जाता है, यह भी चुटीले अंदाज में दिखाया गया है।

इस दिन रिलीज होगी सीरीजइस सीजन में रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी भी कुछ आगे बढ़ती दिख रही है। दर्शकों की बेसब्री देखते हुए सीरीज की रिलीज डेट थोड़ी पहले तय कर दी गई है। ‘पंचायत 4’ अब जुलाई में नहीं, बल्कि जून में ही रिलीज होने वाली है। तारीख है 24 जून। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। पिछले तीन सीजन से सीरीज ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब चौथे सीजन में देखते हैं कहानी कहां पहुंचती है। 

यूजर्स बोले- ‘रिंकी और सचिव जी की शादी करा दो’
ट्रेलर पर दर्शकों की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर लिख रहे हैं, ‘ट्रेलर ने तो दिल जीत लिया’। साथ ही रिंकी और सचिव जी की केमिस्ट्री भी दर्शकों को पसंद आई है। नेटिजन्स इनकी लव स्टोरी को अब शादी में तब्दील होते देखना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सचिव जी और रिंकी की केमिस्ट्री अच्छी लगी। बहुत प्यारी ग्रामीण लव स्टोरी है’। एक यूजर ने लिखा, ‘लगे हाथ रिंकी और सचिव जी की शादी करा दो’। पंचायत 4 में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका सहित कई सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*