अमेरिका से अमानवीय तरीके से निर्वासित किए गए एक भारतीय छात्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब साझा हो रही हैं। जिनमें भारतीय छात्र को हथकड़ियों में जकड़ा गया और अमेरिकी अप्रवासन विभाग के अधिकारियों द्वारा उसे जमीन पर गिराया हुआ है। एक भारतवंशी कुणाल जैन ने भारतीय छात्र के साथ हुए अमानवीय व्यवहार की आलोचना की है और कहा कि यह मानवीय आपदा है।
भारतवंशी ने लिखा- ये देखना दिल तोड़ने वाला था
कुणाल जैन ने सोशल मीडिया पर भारतीय छात्र को निर्वासित किए जाने का वीडियो साझा किया है। जिसमें नेवार्क हवाई अड्डे पर भारतीय छात्र को अप्रवासन विभाग के अधिकारियों द्वारा बंधक बनाया हुआ है। जैन ने लिखा कि ‘मैं नेवार्क हवाई अड्डे पर एक युवा भारतीय छात्र को निर्वासित किए जाने का साक्षी बना। उसके हाथ बांधे गए थे और वह रो रहा था। उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। वह यहां अपने सपने पूरे करने आया था और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा था। बतौर एक नॉन रेजीडेंट भारतीय होने के नाते मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि मैं कुछ नहीं कर पाया। यह देखना दिल तोड़ने वाला है और एक मानवीय आपदा है।’
Bureau Report
Leave a Reply