आजम खां रिहाई: कोर्ट से कागज पहुंचने में देरी ने बढ़ाया छूटने का समय, जेल के बाहर समर्थकों का हुजूम

आजम खां रिहाई: कोर्ट से कागज पहुंचने में देरी ने बढ़ाया छूटने का समय, जेल के बाहर समर्थकों का हुजूम

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां मंगलवार को 23 माह बाद जिला कारागार से रिहा होंगे। उनकी रिहाई का समय मंगलवार को दोपहर 12 बजे बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कोर्ट से जुर्माना भरे जाने का एक कागज आना है, वह दोपहर 12 बजे ही आ पायेगा। इसके बाद आजम खां की रिहाई होगी। 

बता दें कि आजम की रिहाई की खबर सुनकर मंगलवार सुबह 5 बजे से ही समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल वर्मा, समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर से आए आजम खां के समर्थक जुटने लगे। दिन चढ़ने के साथ जिला कारागार के बाहर कार्यकर्ताओ की भीड़ बढ़ी तो एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के साथ शहर कोतवाली, रामकोट, खैराबाद, बिसवां, सकरन व अन्य थानों की फोर्स बुलाई गई। इसी बीच सुबह करीब सवा सात बजे आजम खां के बेटे अदीब खां जिला कारागार पहुंचे। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वह जेल से बाहर निकले।  उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया। वह सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के आवास पर चले गए। ऐसा बताया जा रहा है कि करीब 2 घन्टे बाद आजम खां की रिहाई होगी। 

आजम खां के ऊपर दर्ज हैं 104 केस

आजम खां के ऊपर कुल 104 केस दर्ज हैं। इसमे रामपुर में 93 मामले।दर्ज हैं। सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। आज उनकी रिहाई होगी।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*