Actor Arrested: हरियाणवी फिल्म एक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार, फार्म हाउस से लाते वक्त बिगड़ी तबीयत; जानें मामला

Actor Arrested: हरियाणवी फिल्म एक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार, फार्म हाउस से लाते वक्त बिगड़ी तबीयत; जानें मामला

हरियाणवी फिल्मों के निर्देशक और निर्माता उत्तर कुमार को पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी सोमवार को की गई। उत्तर कुमार के खिलाफ जून माह में एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

लाते वक्त उत्तर कुमार की बिगड़ी तबीयत
मिली जानकारी के मुताबित, उत्तर कुमार को तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फार्म हाउस से लेकर आते वक्त कार में तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अभी तक की जांच में सामान्य स्थिति है। डीसीपी ट्रांस हिंडन ने इसकी जानकारी दी है।

पीड़िता ने लखनऊ जाकर आत्मदाह की कोशिश की थी
इस मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता ने लखनऊ जाकर आत्मदाह का प्रयास भी किया था। इसके बाद पुलिस ने शालीमार गार्डन थाने में उत्तर कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही दिन बाद शालीमार गार्डन पुलिस ने मामले की चार्जशीट बनाकर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील के पास संस्तुति के लिए भेजी थी।

जांच एसीपी इंदिरापुरम को सौंपी गई
लेकिन उस पर आपत्ति लगाते हुए जांच एसीपी इंदिरापुरम को स्थानांतरित कर दी गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामले से जुड़े साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। इसके बाद सोमवार को दुष्कर्म आरोपी उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक्टर को अमरोहा के फार्म हाउस से पकड़ा
जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने अमरोहा के फार्म हाउस से पकड़ा है। पीड़िता ने 2020 में हरियाणवी एल्बम में उत्तर कुमार के साथ काम किया था। उसके बाद से लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप है।  महिला की शिकायत के बाद गाजियाबाद की शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा हुआ था। वहीं बीते दिनों पीड़िता ने लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास किया था। साथ ही उत्तर कुमार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*