हमें मिग 21 की लिगेसी को सेलिब्रेट करना चाहिए
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मिग 21 ने हमेशा बेहतर प्रदर्शन किया है। अपने समय की तकनीक के हिसाब से मिग सबसे बेस्ट था। मिग को लंबे समय तक हमारी वायुसेना का भरोसा मिला। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसकी लिगेसी को सेलिब्रेट करें। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से मिग का सफर शुरू हुआ था। चंडीगढ़ उस गाैरवशाली पल का गवाह है। मिग को बर्ड ऑफ आल सीजन कहा जाता है, क्योंकि इसने हर समय अपनी उपयोगिता सिद्ध की। रक्षा मंत्री ने कहा कि मिग 21 महज एक विमान नहीं है, यह भारत-रूस संबंधों का प्रमाण है।
राजनाथ सिंह का अभिभाषण शुरू
मंत्री राजनाथ सिंह का मंच से अभिभाषण शुरू हो गया है। राजनाथ सिंह ने मिग 21 की खासियतों के बारे में जानकारी दी।
पानी की बाैछार से कहा अलविदा
मिग 21 को पानी की बाैछार से अंतिम सलामी दी जा रही है। इसी के साथ मिग की गर्जना शांत हो गई।
सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का आखिरी सलाम
विदाई समारोह में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने अपनी प्रस्तुति शुरू की। अलविदा उड़ान को देखकर इन्हें उड़ाने वाले पूर्व वायु सैनिक भावुक हो गए।
आसमान में आखिरी बार दिखी मिग की ताकत
कुल छह मिग विमान ने आसमान में आखिरी बार ताकत दिखाई। सातवीं महिला पायलट स्कवाड्रन लीडर प्रिया शर्मा ने भी मिग 21 उड़ाया। पैंथर फॉरमेशन के सभी विमान एयरबेस पर लौटे।
वायुसेना अध्यक्ष ने मिग 21 के साथ एयरबेस पर किया लैंड
वायु सेना अध्यक्ष एपी सिंह ने मिग 21 के टेल नंबर 2777 के साथ एयरबेस पर लैंड किया। यह उनकी मिग 21 के साथ अंतिम उड़ान थी।
मिग-21 की कमी खलेगी
थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मिग-21 की विदाई को लेकर भावुक महसूस कर रहा हूं। यह बहुत ताकतवर था। पूर्व वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ ने कहा कि मिग 21 ने वायु सेना को बहुत मजबूत बनाए रखा। इसकी कमी खलेगी लेकिन समय के साथ-साथ नए जंगी जहाज भी ताकत बढ़ाएंगे। मिग की ताकत का लोहा दुश्मन भी मानता था और आज तक घबराता था
बादल 3 और पैंथर्स फॉरमेशन में दिखी ताकत
बादल 3 फॉरमेशन में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी शामिल हैं। आसमान में पैंथर्स फॉरमेशन ने ताकत दिखाई।
मिग 21 को विदाई का औपचारिक कार्यक्रम शुरू
मिग 21 को अलविदा कहने का औपचारिक कार्यक्रम शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। उनके साथ सीडीएस अनिल चौहान हैं।
रिटायर विंग कमांडर बोले-मिग एक खूबसूरत मशीन
सेवानिवृत्त विंग कमांडर राजीव बत्तीश ने कहा कि मिग-21 की एक बहुत लंबी कहानी है और इतने सारे लोगों का यहां एकत्र होना इस बात का प्रमाण है कि हम सभी इस विमान से जुड़े हुए हैं… जहां तक भारत का संबंध है, लड़ाकू विमान पर उड़ाए गए विमानों की अधिकतम संख्या मिग-21 है… बहुत शक्तिशाली विमान, और ज्यादातर पूर्वी ब्लॉक के देशों ने इसे उड़ाया। यह पश्चिमी क्षेत्र के लिए एक पहेली था… जहां तक उड़ान का सवाल है, मिग-21 एक खूबसूरत मशीन थी, और इसका प्रमाण यह है कि इतने सारे लोग देश भर से विदेशों से अंतिम प्रकाश देखने और अलविदा कहने के लिए आए थे।
Bureau Report
Leave a Reply