PM Modi HP Visit: पीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, 1500 करोड़ रुपये देने का एलान

PM Modi HP Visit: पीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, 1500 करोड़ रुपये देने का एलान

पीएम मोदी द्वारा वित्तीय सहायता की घोषणा करने बाद उनका नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व मंडी से सांसद कंगना रनौत ने उनका आभार जताया। 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपये का एलान
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का हवाई सर्वे करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का एलान किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। 

बाढ़ की स्थिति पर पीएम ने देखी प्रेजेंटेशन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर एक प्रेजेंटेशन देखी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उनके साथ थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों से बातचीत की।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों से पीएम ने की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों के साथ बातचीत की।

आपदा प्रभावितों से भी मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। वहीं, मंडी आपदा में माता-पिता को खोने वाली एक साल की नितिका भी अपने रिश्तेदारों के संग एयरपोर्ट पहुंची हैं। 

नुकसान पर समीक्षा बैठक शुरू
प्रधानमंत्री मोदी की सीएम सुक्खू समेत अधिकारियों के साथ राज्य में हुए नुकसान पर समीक्षा बैठक शुरू हो चुकी है। 

गगल एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गगल एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने उनका स्वागत किया। पूरे एयरपोर्ट को एसपीजी और पुलिस ने घेर कर रखा हुआ है। थ्री टायर सिक्योरिटी है।

थोड़ी देर में गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री के साथ बैठक के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गगल हवाई अड्डा पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेढ़ बजे के करीब गगल एयरपोर्ट पर लैंड होंगे।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*