पटना: बिहार में एक बार फिर राजनीतिक हलचल के बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में NDA के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रही और इसी के साथ नए मंत्रिमंडल का भी विस्तार किया गया।
नीतीश कुमार के साथ कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल हैं।
नया मंत्रिमंडल अनुभवी और नए चेहरों के मिश्रण के रूप में उभर कर सामने आया है।
बीजेपी कोटे से शपथ लेने वाले मंत्री
- सम्राट चौधरी
- विजय कुमार सिन्हा
- दिलीप जायसवाल
- मंगल पांडे
- रामकृपाल यादव
- नीतिन नवीन
- संजय सिंह टाइगर
- अरुण शंकर प्रसाद
- सुरेंद्र मेहता
- नारायण प्रसाद
- रमा निषाद
- लखेंद्र सिंह रौशन
- श्रेयसी सिंह
- प्रमोद कुमार
जेडीयू कोटे से शपथ लेने वाले मंत्री
- विजय कुमार चौधरी
- बिजेंद्र प्रसाद यादव
- श्रवण कुमार
- अशोक चौधरी
- लेशी सिंह
- मदन सहनी
- सुनील कुमार
- मोहम्मद जमा ख़ान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
- संजय कुमार
- संजय कुमार सिंह
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा
- संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे)
राष्ट्रीय लोक मोर्चा
- दीपक प्रकाश (उपेंद्र कुशवाहा के बेटे)
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार बिहार के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था पर तेज़ी से काम करेगी।
जनता को उम्मीद है कि नए गठबंधन और नई ऊर्जा के साथ राज्य में ठोस और प्रभावी फैसले लिए जाएंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आज केंद्र और राज्यों के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सहित बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, जहां एनडीए नेतृत्व की एकजुटता साफ़ दिखाई दी।
बिहार का नया मंत्रिमंडल अब अपने कार्यकाल की तैयारी में जुट चुका है।
Bureau Report
Leave a Reply