बिहार चुनाव बाद भी जनता के बीच असद्दुदीन ओवैसी जी: सीमांचल में विकास और पारदर्शिता का बड़ा ऐलान

अमौर : सीमांचल में असदुद्दीन ओवैसी का धन्यवाद दौरा: जनता ने किया गर्मजोशी से स्वागत, विकास पर रखी दो टूक शर्तें

बिहार चुनाव परिणाम के बाद जहाँ अधिकांश दलों के बड़े नेता जनता से दूर रहे, वहीं AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने एक मिसाल कायम की है। चुनाव खत्म होने के बाद भी वह सीमांचल की जनता का शुक्रिया अदा करने खुद पहुंचे। राजनीतिक हलकों में इसे एक बेहद सकारात्मक और जनता-केंद्रित कदम माना जा रहा है।

आज, शुक्रवार, असदुद्दीन ओवैसी जी साहब ने सीमांचल के अलग-अलग इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में AIMIM के जीतकर आए पाँचों विधायकों से मुलाकात की और जनता के बीच जाकर चुनाव के दौरान मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। सीमांचल की जनता ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बड़ी घोषणा: जनता के लिए ‘दो दिन ऑफिस’ नियम लागू

ओवैसी साहब ने ऐलान किया कि
AIMIM के सभी 5 विधायक अब हर हफ्ते दो दिन अपने-अपने विधानसभा कार्यालय में बैठेंगे,
ताकि जनता की समस्याएँ तुरंत सुनी जा सकें और उनका समाधान किया जा सके। यह कदम सीमांचल में जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में अहम माना जा रहा है।

नीतीश सरकार को स्पष्ट संदेश: सहयोग सिर्फ दो मुद्दों पर

ओवैसी ने बिहार सरकार को भी साफ संदेश दिया कि AIMIM रचनात्मक सहयोग के लिए तैयार है, लेकिन दो शर्तों पर—

◆ सीमांचल में तेज़ रफ्तार सड़क विकास
◆ भ्रष्टाचार का पूरी तरह ख़ात्मा

उन्होंने कहा कि जनता की तरक्की और अधिकारों के लिए AIMIM हर स्तर पर आवाज़ उठाती रहेगी।

#AIMIM का वादा

सीमांचल की तरक्की, पारदर्शी शासन और मजबूत जनप्रतिनिधित्व को हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाई जाएगी।

ओवैसी साहब का बड़ा ऐलान: अमौर–बेसा ब्लॉक में बनेगा AIMIM कार्यालय, हर छह महीने जनता से खुद मिलेंगे

असदुद्दीन ओवैसी साहब ने सीमांचल की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किया गया वादा अब पूरा किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि अमौर और बेसा ब्लॉक में AIMIM का एक पार्टी कार्यालय स्थापित किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया अगले 6 महीनों के भीतर पूरी करने का प्रयास किया जाएगा

ओवैसी साहब ने कहा:

“जैसा कि मैंने वादा किया था, हम अमौर–बेसा ब्लॉक में AIMIM का कार्यालय जरूर बनाएंगे। और मैं खुद हर छह महीने में यहाँ आकर आप सब से मिलूंगा, आपकी बात सुनूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि AIMIM सिर्फ एक समुदाय या वर्ग नहीं, बल्कि मुस्लिम, दलित, हिन्दू — सभी के अधिकार, विकास और समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगी।

Bureau Report


Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*