आंध्र प्रदेश में काकीनाडा जिले के समरलाकोटा मंडल, वेटलापलेम में एक भीषण विस्फोट हुआ. यह विस्फोट पटाखे बनाने वाले एक मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में हुआ, जिसमें 20 लोगों के जलने की खबर है. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान यहां 40 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे. मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.
पटाखे लगाते समय हुआ विस्फोट
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया. यह विस्फोट इतना भयानक था कि पूरे आसमान में आग की लपटें उठ रही थीं. विस्फोट की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंते और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि फैक्ट्री में विस्फोट पटाखे बनाते समय हुआ.
Bureau Report
Leave a Reply