कोलकाता में पीएम मोदी की बड़ी रैली, बोले – “बंगाल बदलाव चाहता है, TMC के अत्याचारियों को नहीं छोड़ा जाएगा”

Kolkata: प्रधानमंत्री Narendra Modi शनिवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने ₹18,680 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने Brigade Parade Ground में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि Brigade Parade Ground की ऊर्जा ही बता रही है कि पश्चिम बंगाल बदलाव चाहता है और लोग Bharatiya Janata Party के समर्थन में हैं।

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का उत्साह और जोश यह स्पष्ट कर रहा है कि “बंगाल के मन में क्या चल रहा है।” उन्होंने कहा कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास गवाह है कि जब-जब बंगाल देश को दिशा देता है, तब-तब यही मैदान बंगाल की आवाज बनता है।

“TMC के किसी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा” – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में Trinamool Congress (TMC) और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि रैली में आने वाले लोगों को रोकने के लिए राज्य सरकार ने कई प्रयास किए।

पीएम मोदी ने कहा,

“कल TMC ने इस रैली में आने वाले लोगों को चोर कहकर गाली दी। असली चोर कौन है, यह बंगाल की जागरूक जनता जानती है। अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर यहां की सरकार बौखला गई है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सभा में आने से लोगों को रोकने के लिए ब्रिज बंद करवाए गए, गाड़ियों को रोका गया, ट्रैफिक जाम कराया गया, भाजपा के झंडे उखाड़े गए और पोस्टर फाड़े गए, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंचे।

पीएम मोदी ने कहा,

“बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। वह दिन दूर नहीं जब यहां फिर से कानून का राज होगा। जो कानून तोड़ेगा और अत्याचार करेगा, TMC के किसी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा।”

“महान विभूतियों के सपनों का बंगाल बनाएंगे” – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल को उन महान विभूतियों के सपनों के अनुरूप विकसित करना चाहती है, जिनमें श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, खुदीराम बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि एक समय पश्चिम बंगाल पूरे भारत को आर्थिक और औद्योगिक दिशा देता था, लेकिन आज यहां के युवाओं को न तो पर्याप्त शिक्षा मिल रही है और न ही रोजगार के अवसर।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल के विकास और नवनिर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द ही अन्य 4

राज्यों के साथ चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है।

Reported by H Saini | Editor-in-Chief

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*