क्यों चुप हैं पीएम मोदी…? अमेरिका की टिप्पणी ने बढ़ाया सियासी पारा, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

क्यों चुप हैं पीएम मोदी...? अमेरिका की टिप्पणी ने बढ़ाया सियासी पारा, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

रूसी तेल को लेकर सड़क से लेकर सदन तक चर्चा होती रही है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है. इसी बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत में हमारे सहयोगी अच्छे लोग रहे हैं और उन्होंने पहले भी रूस से बैन किया हुआ तेल खरीदना बंद कर दिया है. हालांकि हमने उन्हें कुछ समय के लिए वह रूसी तेल लेने की इजाजत दी है. उनके इस बयान के बाद अब कांग्रेस एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है. 

कांग्रेस ने व्हाइट हाउस के प्रवक्ता द्वारा इस्तेमाल किए गए इजाजत और अच्छे एक्टर जैसे शब्दों पर विशेष फोकस किया और कहा कि यह हमारी सॉवरेनिटी और सम्मान का खुला अपमान है. भारत सरकार हमारी सॉवरेनिटी और सम्मान के इस खुले अपमान पर एतराज क्यों नहीं कर रही है? आगे कहा कि भारत के सम्मान की रक्षा करने के बजाय, प्रधानमंत्री मोदी साफ तौर पर चुप रहना पसंद करते हैं. कांग्रेस ने इस मामले पर BJP की सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए उससे जवाब मांगा.

बाहर से तय किए जा रहे हैं फैसले

इसके अलावा लिखा कि देश को पूछना चाहिए कि उन्हें किस बात का डर है? भारत के फैसले बाहर से क्यों तय किए जा रहे हैं? नरेंद्र मोदी को अमेरिका ब्लैकमेल क्यों कर रहा है? भारत के लोग जवाब के हकदार हैं क्योंकि भारत की सॉवरेनिटी पर कोई मोल-भाव नहीं हो सकता.

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने कही ये बात

पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने वेस्ट एशिया में बन रहे सिक्योरिटी हालात को देखते हुए भारत को तेल-सेंक्शन में छूट के बारे में US प्रेसिडेंट से बात की है, तो लेविट ने जवाब दिया कि यह फैसला इसलिए आया है क्योंकि भारत एक अच्छा एक्टर रहा है. यह कदम शॉर्ट-टर्म है, लेकिन इससे रूस को कोई खास फाइनेंशियल फायदा नहीं होगा.

रूसी तेल लेने की दी है इजाजत

आगे कहा कि मैंने इस बारे में प्रेसिडेंट से बात की है और ट्रेजरी सेक्रेटरी और पूरी नेशनल सिक्योरिटी टीम इस फैसले पर इसलिए पहुंची क्योंकि भारत जैसे हमारे साथी अच्छे एक्टर रहे हैं और उन्होंने पहले सैंक्टेड रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया था. हालांकि जब हम ईरानियों की वजह से दुनिया भर में तेल सप्लाई में इस टेंपरेरी कमी को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं, तो हमने उन्हें टेंपरेरी तौर पर रूसी तेल लेने की इजाजत दे दी है.

#Congress

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*