टाटा ईवी पर ‘बचत की बौछार’: कर्व से लेकर नेक्सन तक मिल रही 3.80 लाख तक की छूट, देखें पूरी लिस्ट

टाटा ईवी पर 'बचत की बौछार': कर्व से लेकर नेक्सन तक मिल रही 3.80 लाख तक की छूट, देखें पूरी लिस्ट

टाटा मोटर्स ने मार्च 2026 के लिए अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर धमाकेदार डिस्काउंट शुरू किया है. इस महीने ईवी खरीदने वाले ग्राहकों को मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 3.80 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. कंपनी पुराने स्टॉक (2024 और 2025 मॉडल) के साथ-साथ लेटेस्ट 2026 मॉडल्स पर भी तगड़ा एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज इंसेंटिव और ग्रीन बोनस जैसे ऑफर्स दे रही है.

टाटा कर्व और हैरियर ईवी
टाटा की Curvv EV इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. 2024 और 2025 मॉडल के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ग्राहक 3.30 लाख से 3.80 लाख रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं. वहीं, नए 2026 मॉडल पर भी 2.80 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. इसके अलावा, कंपनी की बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी Harrier EV के सभी वेरिएंट्स पर 1.50 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. 

पंच और नेक्सन ईवी
इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV पर 2024/25 स्टॉक के लिए 1.20 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है, जबकि नए 2026 मॉडल पर लगभग 50,000 रुपये के लाभ उपलब्ध हैं. वहीं Punch EV के एंट्री-लेवल ‘स्मार्ट’ वेरिएंट पर 90,000 रुपये और इसके ‘लॉन्ग रेंज’ वर्जन पर 1.40 लाख रुपये तक की कुल बचत की जा सकती है. ऑफर्स में एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस भी शामिल हैं.

टाटा टियागो ईवी
टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV पर भी शानदार डील्स मिल रही हैं. आप अगर 2026 मॉडल का XT वेरिएंट चुनते हैं, तो 90,000 रुपये की बचत होगी, जबकि टॉप-स्पेक XZ+ ट्रिम्स पर 1.20 लाख रुपये तक की छूट है. अगर आप 2024 या 2025 मॉडल का स्टॉक चुनते हैं, तो ये फायदा बढ़कर 2.10 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. 

कैसे उठाएं इन ऑफर्स का लाभ?
ये सभी ऑफर्स केवल 31 मार्च 2026 तक ही मान्य हैं. डिस्काउंट असल में कितना होगा ये जानने के लिए आपको अपने शहर की नजीदकी डीलरशिप पर जाकर पता करना होगा. वहां मौजूद स्टॉक के आधार पर डिस्काउंट निर्भर करेगा.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*