Fujifilm ने भारत में अपना नया इंस्टेंट कैमरा instax mini 13 लॉन्च कर दिया है. यह कैमरा कंपनी की instax सीरीज का नया एडिशन है और 31 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है. यह एक एंट्री-लेवल इंस्टेंट कैमरा है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि फोटो क्लिक करते ही तुरंत प्रिंट मिल जाती है. यानी बिना किसी डिजिटल प्रोसेस के आप सीधे अपनी फोटो हाथ में ले सकते हैं.
नया फिल्म और किफायती एक्सपीरियंस
Fujifilm ने इस कैमरे के साथ एक नया मिनी-फॉर्मेट फिल्म “Pastel Galaxy” भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 899 रुपये है. यह फिल्म फोटो को एक अलग और स्टाइलिश लुक देती है, जिससे यूजर्स को यूनिक एक्सपीरियंस मिलता है. instax mini 13 पिछले मॉडल instax mini 12 का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें डिजाइन और फीचर्स दोनों में सुधार किया गया है.
डिजाइन और कलर ऑप्शन
इस कैमरे का डिजाइन काफी आकर्षक और ट्रेंडी है. instax mini 13 में राउंडेड 3D बॉडी दी गई है, जो इसे एक लाइफस्टाइल एक्सेसरी जैसा लुक देती है. यह कैमरा पांच ट्रांसलूसेंट पेस्टल कलर्स में उपलब्ध होगा—Dreamy Purple, Candy Pink, Frost Blue, Lagoon Green और Clay White. फ्रंट पर मेटालिक सिल्वर instax लोगो दिया गया है, जबकि साइड्स पर ब्रांडिंग के साथ खास डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं.
सेल्फी और ग्रुप फोटो के लिए खास फीचर्स
instax mini 13 में दो इनबिल्ट सेल्फ-टाइमर दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं. 2 सेकंड का सेल्फ-टाइमर आपको आसानी से हैंडहेल्ड सेल्फी लेने में मदद करता है और कैमरा शेक को कम करता है. वहीं 10 सेकंड का टाइमर ग्रुप फोटो या फुल-बॉडी शॉट लेने के लिए काम आता है, जिसमें आप कैमरा किसी जगह रखकर फोटो क्लिक कर सकते हैं. इसके अलावा, कैमरा एंगल एडजस्टमेंट एक्सेसरी भी दी गई है, जिससे बिना ट्राइपॉड के भी कैमरा झुकाकर बेहतर फ्रेम लिया जा सकता है.
स्मार्ट शूटिंग फीचर्स
इस कैमरे में क्लोज-अप मोड और ऑटोमैटिक एक्सपोजर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. क्लोज-अप मोड से आप पास से फोटो लेते समय सही फ्रेमिंग कर सकते हैं, क्योंकि इसमें पैरालैक्स करेक्शन दिया गया है. ऑटोमैटिक एक्सपोजर फीचर लाइटिंग के हिसाब से शटर स्पीड और फ्लैश को एडजस्ट करता है, जिससे हर फोटो बेहतर क्वालिटी में कैप्चर होती है.
ऐप में भी मिला AI अपग्रेड
instax UP ऐप को भी अपडेट किया गया है. इस ऐप की मदद से यूजर्स अपनी प्रिंटेड फोटो को स्कैन करके डिजिटल फॉर्म में सेव कर सकते हैं. अब इसमें AI-बेस्ड स्कैनिंग फीचर जोड़ा गया है, जो फोटो को ज्यादा सटीक तरीके से स्कैन करने में मदद करता है.
WIDE 400 कैमरा का नया कलर वेरिएंट
Fujifilm ने instax WIDE 400 के लिए Jet Black कलर वेरिएंट भी लॉन्च किया है. यह नया वेरिएंट भी 31 मार्च से उपलब्ध होगा.
Bureau Report
Leave a Reply