‘सेक्सुअल चीजों को तो खुलेआम…’ नोरा के ‘सरके चुनर तेरी’ अश्लील गाने को लेकर डायरेक्टर प्रेम की वाइफ ने दी सफाई, बोलीं- पति को गाली देने का अधिकार नहीं

'सेक्सुअल चीजों को तो खुलेआम...' नोरा के 'सरके चुनर तेरी' अश्लील गाने को लेकर डायरेक्टर प्रेम की वाइफ ने दी सफाई, बोलीं- पति को गाली देने का अधिकार नहीं

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर ऐसा बवाल मचा हुआ है कि इस गाने की हर कोई बात कर रहा है. फिल्म के लिरिक्स राइटर ने गाने को लेकर पल्ला झाड़ लिया तो वहीं फिल्म के डायरेक्टर प्रेम की वाइफ ने सोशल मीडिया पर इस पूरे मुद्दे पर रिएक्ट किया है. प्रेम की वाइफ और फॉर्मल एक्ट्रेस रक्शिता ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. जिसमें उन्होंने अपने पति को ऑनलाइन गाली देने वालों की कड़ी आलोचना की है. 

कोई फर्क नहीं पड़ता

रक्शिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘हां, मैंने सब कुछ देखा है. मुझे पता है कि आप लोग मुझे फालतू वाले पोस्ट में टैग कर रहे हैं. सच तो ये है कि मुझे पता है क्या लिखा है. ये भी पता है कि क्या हो रहा है. मेरा रुख इसे लेकर चाहे जो भी हो पक्ष में या विपक्ष में. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.’ 

सैकड़ों गाने आए तब तो कोई फर्क नहीं पड़ा

इन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘जब पीलिंग्स,ड्रीमम,वेकअपम,चोली के पीछे जैसे सैकड़ों गाने आए तब तो सबको सब कुछ ठीक लगा.जब पूरी फिल्म अभिनेताओं के यौन संबंधों के बारे में बात हुई तब भी सब ठीक लगा. लेकिन, एक गाना इतनी बड़ी खबर बन जाता है. मैं फिर भी इसका बचाव नहीं कर ही हूं. बस आप लोगों से पूछ रही हूं ताकि मैं इसे समझ सकूं.’ 

मेरे पति को गाली देने का अधिकार नहीं

प्रेम के डायरेक्शन पर उंगली उठाने वालों पर बरसते हुए रक्शिता ने कहा- ‘एक गाने का मतलब ऐसा बिल्कुल नहीं है कि वो घटिया राइटर हैं या फिर सिर्फ दिखावे के लिए लिखते हैं. ये कहना गलत है. सिर्फ इसलिए कि कुछ फिल्में दूसरों की तरह सफल नहीं होतीं, इसका मतलब ये नहीं कि वो खराब फिल्म निर्माता है. क्या आपको उनसे कोई सवाल करने का अधिकार है? हां, आपको उनसे सवाल करने का अधिकार है. क्या आपको गाली देने का अधिकार है..नहीं है. फिल्मों में बढ़ते सेक्सुअल कंटेट को लेकर इन्होंने सवाल पूछा कि कोई इन पर सवाल क्यों नहीं उठाता. पति की कन्नड़ भाषी पहचान पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया. साथ ही कहा कि वो भी उतने ही कन्नड़ भाषी हैं जितना कि आप सब हैं.’

रक्शिता ने कहा- ‘गाने तो हर रोज बनते हैं हर तरह के. आजकल लोग खून खराबे वाली फिल्में ज्यादा देखना पसंद करते हैं. फिल्मों में सेक्सुअल चीजों को खुलेआम देखते हैं. केडी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि वो हमारे बच्चे की तरह है. आखिर में हम वही करेंगे जो सही होगा. हम पर विश्वास रखें और मुस्कुराएं.’ आपको बता दें, ‘केडी:द डेविल’ फिल्म के गाने सरके चुनर तेरी के गाने के बोल और डांस स्टेप्स को लेकर बवाल हो रहा है. लोग इसे अश्लील बता रहे हैं. इसे लेकर राइटर से लेकर डायरेक्टर सभी को खूब ट्रोल किया जा रहा है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*