पहले बोरा और अब बोरदोलोई! असम कांग्रेस के अंदर क्या चल रहा है? इस्तीफों के पीछे ‘अपमान’ की कॉमन कहानी

पहले बोरा और अब बोरदोलोई! असम कांग्रेस के अंदर क्या चल रहा है? इस्तीफों के पीछे ‘अपमान’ की कॉमन कहानी

असम में चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटा लगा है. चुनावों के ऐलान से पहले पूर्व राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा और अब चुनावों के ऐलान के बाद लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई ने भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा सौंपा है. बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के अंदर अपमान का सामना करना पड़ा. इससे पहले भूपेन बोरा ने ‘आत्मसम्मान’ का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और फिर भाजपा में शामिल हो गए थे.

चुनाव से ऐन से पहले पार्टी के दिग्गज नेता के इस्तीफे के चलते असम कांग्रेस में नए संकट की स्थिति पैदा होती दिख रही है. कहा जा रहा है कि प्रद्युत बोरदोलोई ने आरोप लगाया है कि उनके नागांव संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में से एक, लहरीघाट के लिए उम्मीदवारों के चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं के दौरान उन्हें ‘बेइज्जत’ किया गया है.

अप्रैल 2025 में हुआ जानलेवा

प्रद्युत ने खुद के ऊपर पिछले साल अप्रैल में हुए हमले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा,’27 अप्रैल 2025 को दुमदुमिया क्षेत्र में मुझ पर जानलेवा हमला हुआ था. नागांव पुलिस ने लाहौरीघाट के कुख्यात अपराधी इमदादुल इस्लाम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. बाद में पता चला कि ​​वह लाहौरीघाट के विधायक डॉ आसिफ नजर का करीबी माना जाता है. इतना ही नहीं जब इमदादुल इस्लाम जेल से रिहा हुआ तो डॉक्टर नजर ने उसका ‘नायक जैसा स्वागत’ किया.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*