यूपी पुलिस को मिलेंगे 50 क्यूआरटी वाहन; सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी, होंडा इंडिया फाउंडेशन का बड़ा सहयोग

यूपी पुलिस को मिलेंगे 50 क्यूआरटी वाहन; सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी, होंडा इंडिया फाउंडेशन का बड़ा सहयोग

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) दोपहिया वाहन सौंपे जाएंगे. ये वाहन होंडा इंडिया फाउंडेशन की ओर से अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के तहत उपलब्ध कराए जा रहे हैं

सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इन वाहनों का उपयोग प्रदेश में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और तेज बनाने के लिए किया जाएगा.कार्यक्रम के दौरान  पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा भी मौजूद रहेंगे. उनके साथ पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और होंडा इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

आपात स्थिति में तेजी से पहुंचेगी पुलिस
क्यूआरटी दोपहिया वाहन खास तौर पर उन इलाकों के लिए उपयोगी माने जाते हैं जहां भीड़भाड़ या संकरी गलियों के कारण बड़ी गाड़ियों की आवाजाही मुश्किल होती है.इन वाहनों की मदद से पुलिस टीम किसी भी घटना स्थल पर जल्दी पहुंच सकेगी. इन वाहनों से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने में पुलिस को बड़ी सहायता मिलेगी.

सीएसआर के तहत सामाजिक सहयोग
होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा दिए जा रहे ये वाहन कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी यानी CSR पहल का हिस्सा हैं. फाउंडेशन समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और सामुदायिक विकास से जुड़े कई कार्यक्रमों में सहयोग करता रहा है.उत्तर प्रदेश पुलिस को वाहन उपलब्ध कराने की इस पहल से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम जनता को भी बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा.

सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
इन 50 क्यूआरटी वाहनों के शामिल होने से प्रदेश में पुलिस की गश्त और प्रतिक्रिया क्षमता और मजबूत होने की उम्मीद है.सरकार और निजी संस्थाओं के इस सहयोग से कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*