अगर आप भी सुबह से शाम तक व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर मैसेज और वीडियो भेजते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि अब पूरी तरह से फ्री रहने वाला आपका पसंदीदा चैटिंग ऐप ‘अमीरों वाला’ बनने की राह पर है. अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, अब व्हाट्सऐप पेड सब्सक्रिप्शन का फीचर लाने वाला है. इसका सीधा मतलब है कि अब व्हाट्सऐप की कुछ खास सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको हर महीने पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि यह एक ऑप्शनल फीचर होने वाला है.
क्या है व्हाट्सऐप का ‘प्रीमियम’ खेल?
काफी समय से चर्चा थी कि व्हाट्सऐप अपने बिजनेस और कुछ एडवांस यूजर्स के लिए पेड फीचर्स लाने वाला है. अब इसकी शुरुआत हो चुकी है. व्हाट्सऐप ने अभी कुछ यूजर्स के लिए एक वेटलिस्ट फीचर रोलआउट किया है. जो लोग सबसे पहले प्रीमियम सर्विसेज का लाभ लेना चाहते हैं, वे इसमें अपना नाम दे सकते हैं. प्रीमियम यूजर्स को कुछ ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो आम यूजर्स के पास नहीं होंगे.
क्या-क्या मिलेगा पैसे देने पर?
अगर आप व्हाट्सऐप का प्रीमियम प्लान लेते हैं, तो आप अपने ब्रांड या नाम का एक यूनिक लिंक बना पाएंगे. जिससे ग्राहक सीधे आप तक पहुंच सकें. इसके साथ आपको एक ही अकाउंट को 10 से ज्यादा डिवाइस पर एक साथ चलाने की सुविधा मिल सकती है. साथ ही प्रीमियम यूजर्स को भारी-भरकम फाइल भेजने और डेटा बैकअप के लिए एक्स्ट्रा स्पेस मिल सकता है. अब प्रीमियम यूजर्स के पास ज्यादा चैट पिन करने का ऑप्शन, खास स्टिकर पैक, मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा या प्रोफाइल को ज्यादा कस्टमाइज करने का मौका मिलेगा. ये फीचर्स उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं जो WhatsApp का इस्तेमाल काम या बिजनेस के लिए ज्यादा करते हैं.
क्या आम यूजर्स के लिए भी अब फ्री नहीं रहेगा व्हाट्सऐप?
यह सबसे बड़ा सवाल है जो हर किसी के मन में है. तो राहत की बात यह है कि नॉर्मल चैटिंग, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल अभी भी फ्री रहेंगे. यह पेड प्लान मुख्य रूप से उन लोगों और छोटे कारोबारियों के लिए है जो व्हाट्सऐप के जरिए अपना बिजनेस फैलाना चाहते हैं. लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि भविष्य में आम यूजर्स के लिए भी कुछ ‘प्रीमियम इमोजी’ या ‘स्पेशल स्टेटस’ जैसे फीचर्स के लिए चार्ज लिया जा सकता है.
क्यों पड़ी पैसे लेने की जरूरत?
Meta Platforms अब व्हाट्सऐप के जरिए तगड़ी कमाई (Monetization) करने की योजना बना रहा है. कंपनी की इस योजना का पता तभी चल गया था जब व्हाट्सऐप को खरीदा गया था. इंस्टाग्राम और फेसबुक के बाद अब व्हाट्सऐप ही वह जगह है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं. कंपनी चाहती है कि बिजनेस यूजर्स को बेहतर टूल्स देकर उनसे रेवेन्यू वसूला जाए.
यूजर्स को क्या करना चाहिए?
अगर आपको ऐप में वेटलिस्ट का ऑप्शन दिखे और आप नए फीचर्स आजमाना चाहते हैं, तो उसमें नाम दे सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे, वेटलिस्ट में शामिल होना मतलब यह नहीं कि आपसे तुरंत पैसा लिया जाएगा. सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू होने पर ही इसका फैसला करना होगा. कुल मिलाकर WhatsApp का यह कदम ऐप को और फीचर-लोडेड बनाने की दिशा में है. अब देखना होगा कि यूजर्स इस पेड प्लान को कितना पसंद करते हैं.
Bureau Report
Leave a Reply