यूपी के फिरोजाबाद, संभल और आगरा समेत कई जिले सालाना मिडिल ईस्ट देशों के साथ करोड़ों का व्यापार करते हैं. लेकिन बीते एक हफ्ते से इजराय-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से अब इस व्यापार पर संकट के बादल छा गए हैं. समुद्री मार्ग से पहुंचने वाला माल बीच में ही फंस गया है तो इस हालात में नया माल भी बंदरगाहों पर अटका पड़ा है. अगर जल्द ही युद्ध नहीं रुका तो मिडिल ईस्ट देशों में माल भेजने वाले व्यापारी सड़क पर आ जाएंगे, उन्हें हर रोज भारी नुकसान हो रहा है.
संभल के कारोबारियों की सरकार से मांग
अकेले संभल से ही मिडिल ईस्ट को 500 करोड़ सालाना का हेंडीक्राफ्ट माल जाता है. संभल में मृत पशुओं के सींग और हड्डी से तैयार हेंडीक्राफ्ट आइटम की अमेरिका और मिडिल ईस्ट के देशों में भारी मांग है, लेकिन जब से युद्ध छिड़ा है व्यापारियों का माल बीच में ही फंस गया है. करोड़ों के ऑर्डर रद्द होने की आशंका से कारोबारी चिंता में हैं. इतना ही नहीं अगर कुछ दिन और ऐसे ही हालात रहे तो कारोबारियों के लिए काम करने वाले कारीगर भी बेरोजगार हो जाएंगे. युद्ध के हालात देखते हुए संभल हेंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ताहिर सलामी ने सरकार से अधिक सब्सिडी और बिजली की दरों को कम किए जाने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर युद्ध जल्द नहीं रुका तो संभल के हेंडीक्राफ्ट उद्योग पर ताला लग जाएगा.
फिरोजाबाद का कांच उद्योग मायूस
इस युद्ध का असर उधर फिरोजाबाद में भी नजर आने लगा है. कांच की चूड़ियां और दूसरे आइटम बनाने के लिए मशहूर फिरोजाबाद से मिडिट ईस्ट देशों को माल भेजने में दिक्कत आ रही है. समुद्री रास्तों से जाने वाला माल बीच में ही फंस गया है. इससे माल समय से नहीं पहुंच पा रहा है और कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है. कारोबारियों का कहना है कि अगर युद्ध नहीं रोका गया तो फिरोजाबाद के कांच उद्योग को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा.
आगरा, लखनऊ और काशी का पर्यटन प्रभावित
मिडिल ईस्टी में छिड़ी जंग से उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा जैसे कई शहरों के पर्यटन को भी नुकसान हो रहा है. ईद और होली की वजह से मार्च का महीना आगरा में पर्यटन के लिए काफी व्यस्त माना जाता है. आगरा , लखनऊ , वाराणसी जैसे टूरिस्ट सिटीज में टूर ऑपरेडरों के फोन लगातार बज रहे हैं लेकिन नई बुकिंग के लिए नहीं बल्कि पहले हो चुकी बुकिंग की कैंसिलेशन के लिए. टूरिस्ट अपनी बुकिंग कैंसिल कराकर रिफंड मांग रहे हैं. माना जा रहा है कि अगर युद्ध के हालात कुछ और दिन रहे तो यूपी में व्यापार के साथ पर्यटन क्षेत्र को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.
Bureau Report
Leave a Reply