सलीम वास्तिक की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट, मौत को मात देकर लौटे YouTuber, जानें 7 दिन बाद अब कैसी है हालत?

सलीम वास्तिक की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट, मौत को मात देकर लौटे YouTuber, जानें 7 दिन बाद अब कैसी है हालत?

खुद को एक्स मुस्लिम कहने वाले सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद होश आ गया है. मैक्स हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेशन ने बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है. 5 सेकेंड के इस वीडियो में सलीम वास्तिक बेड पर नजर आ रहे हैं और ऑक्सीजन लगी हुई है, गले पर टांके लगे दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में सलीम डॉक्टर्स की बातों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सलीम की स्थिति बहुत बेहतर-डॉक्टर
डॉक्टर कहते है कि वो (सलीम) आंख खोलकर देखते हैं. डॉक्टर कहते हैं कि जीभ बाहर निकालो…सलीम जीभ बाहर निकालते हैं. फिर डॉक्टर कहते हैं बढ़िया. यह वीडियो उनके बेटे ने जारी किया है, जिसमें सलीम आंख खोलकर देखते नजर आ रहे है. परिवार को बताया गया है कि ऑपरेशन के बाद अब सलीम की स्थिति बहुत बेहतर है. दवाएं लगातार असर दिखा रही हैं. 

बोल पाएंगे या नहीं इस पर सस्पेंस-उस्मान
उनके बेटे उस्मान का कहना है कि पिता की हालत जीटीबी और अब मैक्स अस्पताल में बेहद नाजुक बनी हुई थी. उन्होंने कहा कि 5 मार्च को पहली बार पापा ने रिस्पॉन्स दिया है. डॉक्टर कह रहे हैं कि वो सुन पा रहे हैं, लेकिन अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं. भविष्य में वो बोल पाएंगे या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस है.

सलीम वास्तिक पर हुआ था जानलेवा हमला
दरअसल, गाजियाबाद में कुछ दिन पहले सलीम वास्तिक पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया गया था. उनको दो भाईयो ने जान से मारने की कोशिश की थी. दोनों भाईयों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. वहीं, यूट्यूबर सलीम वास्तिक का दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. इस वक्त सलीम ICU में भर्ती हैं. हॉस्पिटल में उनके साथ सलीम के बेटे उस्मान और रिश्तेदार मौजूद हैं. 

हमलावरों के एनकाउंटर पर पिता का गुस्सा
उधर, सलीम पर हमला करने वाले अमरोहा के जीशान और गुलफाम को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है. जिसके बाद उनके पिता बुनियाद अली का बयान सामने आया है. बुनियाद अली ने इसे ‘फेक एनकाउंटर’ करार दिया है. उनका कहना है कि अगर मेरे बेटे दोषी थे, तो उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट ले जाते. सीधे एनकाउंटर क्यों? हम गरीब लोग हैं, हमारी इतनी औकात नहीं कि इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट जा सकें. बुनियाद अली का कहना है कि उनका छोटा बेटा जीशान शायरी और धार्मिक वीडियो बनाने का शौकीन था.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*