सिम चालू रखने का सबसे सस्ता जुगाड़! Jio लाया 336 दिनों वाला धांसू प्लान, कॉलिंग एकदम फ्री, ये रही पूरी डिटेल्स

सिम चालू रखने का सबसे सस्ता जुगाड़! Jio लाया 336 दिनों वाला धांसू प्लान, कॉलिंग एकदम फ्री, ये रही पूरी डिटेल्स

क्या आप भी महंगे रीचार्ज कीमतों से परेशान हैं और ऐसे रीचार्ज प्लान की तलाश में हैं जो कम कीमत में आए और लंबी वैलिडिटी के साथ हो. ऐसे यूजर्स की चिंता देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने दूर कर दी है. 51 करोड़ से ज्यादा लोगों का यूजरबेस वाली कंपनी जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए शॉर्ट टर्म-लॉन्ग टर्म हर तरह के रीचार्ज प्लान्स मौजूद हैं. हर महीने खत्म होने वाले डेटा और कॉलिंग की टेंशन से परेशान लोगों के लिए जियो ने एक ऐसा किफायती प्लान लाया है जिसमें आपको करीब 11 महीने तक न तो सिम बंद होने का डर रहेगा और न ही बैलेंस खत्म होने की चिंता. आइए जानते हैं जियो के इस धमाकेदार रीचार्ज प्लान की पूरी डिटेल्स…

Jio 1748 प्लान की डिटेल्स
अगर आपको डेटा की जरूरत नहीं है और सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान तलाश रहे हैं तो जियो का 1748 रुपए वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है. अगर आपके घर पर वाई-फाई लगा है तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट है, क्योंकि डेटा की जरूरत वाई-फाई से पूरी हो जाती है और कॉलिंग के लिए ये सस्ता प्लान है. जियो का यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 3600 एसएमएस भी यूजर्स को देता है. इस प्लान में आपको 336 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. 
Jio का 2025 रुपये वाला प्लान

Jio 2025 प्लान की डिटेल्स 
अगर आपको डेटा की भी जरूरत है तो आपके लिए भी Jio के पास लंबी वैलिडिटी वाला शानदार प्लान है. Jio के 2025 रुपये वाला प्लान डेटा यूजर्स के लिए बेस्ट हो सकता है, इस प्लान में आपको 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, यानी इसमें आपको 6 महीने से ज्यादा की वैलिडिटी मिल रही है. सिर्फ यही नहीं इस प्लान में आपको 500GB डेटा मिल रहा है यानी आपको इस प्लान के साथ हर दिन 2.5 जीबी डेटा मिल रहा है. इसके साथ ही यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रहा है जो इसे और भी खास बनाता है.

ये प्लान भी है बेस्ट
अगर आपको ज्यादा लंबी वैलिडिटी वाला डेटा रीचार्ज प्लान चाहिए तो आप जियो के ₹3599 या ₹3999 वाले प्लान को भी ले सकते हैं. इसमें आपको 365 दिनों की वैलिडिटी और हर दिन 2.5 जीबी डेटा मिलता है. इन दोनों प्लान्स में आपको अनलिमिटेड 5G के साथ-साथ OTT बेनिफिट्स भी कंपनी की तरफ से दिए जाते हैं. इसके साथ ही ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रहे हैं. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*