हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों के नाम आए सामने

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों के नाम आए सामने

हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा, जहां पार्टी महज एक वोट से जीत हासिल कर सकी. कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध को 28 वोट मिले, जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल को 27 मत प्राप्त हुए. इस मुकाबले ने कांग्रेस के लिए स्थिति को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया.

इन विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
चुनाव के दौरान पार्टी को झटका तब लगा जब उसके ही कुछ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी, वहीं चार वोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया. हिदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस घटनाक्रम के बाद क्रॉस वोटिंग में जिन विधायकों के नाम सामने आए हैं, उनमें पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल, रतिया से जरनैल सिंह, साढौरा से रेनू बाला और नारायणगढ़ से शैली चौधरी शामिल बताए जा रहे हैं.

विधायकों को कारण बताओं नोटिस जारी
कांग्रेस नेतृत्व ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. साथ ही, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, जिसमें निलंबन भी शामिल हो सकता है. इस पर विचार किया जा रहा है .इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार की जीत ने पार्टी को राहत दी है. इस सफलता का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रणनीति को दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अधिकांश विधायकों को एकजुट बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंधन किया था.

चुनाव में भाजपा की ओर से तीसरे उम्मीदवार को उतारने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया था. हालांकि अंत में कांग्रेस ने बेहद कम अंतर से जीत दर्ज कर अपनी स्थिति बचा ली.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*