बिहार, हरियाणा और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए आज (16 मार्च) को सुबह 9 बजे से वोटिंग हो रही है. शाम 5 बजे तक वोटिंग होनी है और इसके बाद आज ही नजीतों का ऐलान भी किया जाना है. राज्यसभा चुनाव को लेकर जो संभावनाएं जाताई जा रही थीं, कुछ-कुछ वैसा होता नजर आ रहा है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ओडिशा में वोटिंग के दौरान बीजेपी और बीजेडी के विधायकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है.
दरअसल, आज के राज्यसभा चुनाव के दौरान दावा किया गया कि इन तीनों राज्यों में कुछ क्रॉस वोटिंग भी हुई है. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं. इधर हरियाणा में इनेला के दो विधायकों ने वोट नहीं डालने का फैसला कर लिया. बता दें कि इन तीनों राज्यों में कुल 11 सीटों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं.
ओडिशा में विधायकों में झड़प
राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच ओडिशा से बड़ी खबर सामने आई है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यहां पर बीजेपी और बीजेडी के विधायकों के बीच हाथापाई हुई है. इस कारण तनाव की स्थिति देखने को मिली. वहीं, राज्य के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि बीजू जनता दल की ब्रह्मगिरी की महिला विधायक से वोटिंग के दौरान स्पष्ट गलती हुई थी.
26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए
गौरतलब है कि देश में कुल 37 राज्यसभा सीटों पर इलेक्शन होने थे, लेकिन 37 सीटों में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. राजनीतिक पार्टियों के बीच सहमति या फिर संख्याबल के कारण कई राज्यों में चुनावी मुकाबला नहीं देखने को मिला. वहीं, बची 11 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है. जहां जहां आज राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है, उनमें बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटें शामिल हैं.
Bureau Report
Leave a Reply