T20 World Cup 2026, IND vs ENG: संजू सैमसन के लिए आई खुशखबरी….खत्म हुई ये टेंशन…सेमीफाइनल में फिर मचेगी तबाही?

T20 World Cup 2026, IND vs ENG: संजू सैमसन के लिए आई खुशखबरी....खत्म हुई ये टेंशन...सेमीफाइनल में फिर मचेगी तबाही?

टीम इंडिया के लिए आज इम्तिहान का दिन है. इस एडिशन का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है, जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच टफ फाइट होने की उम्मीद है. यह लड़ाई फाइनल के टिकट के लिए होने वाली है. इस मुकाबले से ठीक पहले भारतीय खेमे और करोड़ों फैंस के लिए राहत भरी खबर आई है. यह खबर संजू सैमसन से जुड़ी है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मुकाबले में 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया था. इस जीत के बाद से ही संजू सैमसन पर बैन लगने का खतरा था, जो शायद अब टल चुका है.

अब सवाल यह है कि आखिर संजू पर किस बात का बैन लगने का खतरा था? यह डर वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअ क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद उपजा था, जिसमें संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. टीम को जीत दिलाने के बाद उन्होंने भावुक होकर अपना हेलमेट जमीन पर उतारकर फेंका था और तीनों धर्मों के भगवान का शुक्रिया अदा किया था.

आखिर क्या है पूरा मामला?

जब संजू का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस को डर सताने लगा कि कहीं उन पर आईसीसी एक्शन ना ले ले, क्योंकि आईसीसी (ICC) के ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ के तहत क्रिकेट उपकरणों (जैसे हेलमेट) को नुकसान पहुंचाना या गलत तरीके से फेंकना लेवल-1 का अपराध माना जाता है. संजू ने विंडीज के खिलाफ कुछ इसी तरह की गलती कर दी थी, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि मैच रेफरी उन पर जुर्माना या डिमेरिट पॉइंट लगा सकते हैं. ऐसा होता तो उनके सेमीफाइनल खेलने पर खतरा मंडरा सकता था, लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है.

खत्म हुई टेंशन

आज 5 मार्च है और शाम 7 बजे से इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. अगर संजू पर किसी भी तरह का एक्शन होता तो अब तक हो गया होता, लेकिन मैच रेफरी ने संजू सैमसन के हेलमेट फेंककर किए गए उस सेलिब्रेशन को खेल भावना के विरुद्ध नहीं माना है. शायद इसलिए क्योंकि सैमसन ने किसी आक्रामक इरादे या विरोध स्वरूप हेलमेट नहीं फेंका था, बल्कि वह केवल एक भावनात्मक क्षण था. इसलिए उन पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है. मतलब यह कि संजू को लेकर जो फैंस के मन में टेंशन थी, वह अब काफी हद तक खत्म हो चुकी है.

वानखेड़े में फिर दिखेगा ‘सैमसन’ का जलवा?

संजू सैमसन ने जो कमाल सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था, वही कमाल वह आज इंग्लैंड के खिलाफ दोहराना चाहेंगे. संजू को इस एडिशन में सिर्फ 2 मैचों में मौका मिला. पहला ग्रुप स्टेज में नामीबिया के खिलाफ, जिसमें उन्होंने 8 बॉल पर 22 रन बनाए थे. दूसरा सुपर 8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, जिसमें 50 बॉल पर 10 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 97 रन ठोके थे. यह पारी ऐतिहासिक रही, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 196 रन बनाकर टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज किया. संजू जिस तरह के फॉर्म में हैं, वह मुंबई के वानखेड़े मैदान पर छक्कों की बारिश कर सकते हैं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*