LIC Share Crash: ₹31000 करोड़ जुटाने का प्लान, सरकार के एक फैसले से क्रैश हुआ LIC का स्टॉक, खुलते ही 8% गिरे शेयर

LIC Share Crash: ₹31000 करोड़ जुटाने का प्लान, सरकार के एक फैसले से क्रैश हुआ LIC का स्टॉक, खुलते ही 8% गिरे शेयर

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के शेयर आज 8 फीसदी तक फिसल गए. एलआईसी के शेयर में मंगलवार को 390 रुपये इंट्राडे लो को छू लिया. इस बिकवाली के पीछे की वजह सरकार का एक बड़ा फैसला है. 

दरअसल केंद्र सरकार LIC में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. सरकार 6.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है. सरकार के ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) की शुरुआत मंगलवार से हो गई है.आज नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन खुल गया है. इस OFS के लिए फ्लोर प्राइस करीब 10 फीसदी कम रखी गई है. आज एलआईसी के शेयर में आई गिरावट की वजह से कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 5.03 लाख करोड़ रुपये रह गया

क्यों क्रैश हुआ LIC का शेयर ? 

सरकार की हिस्सेदारी बेचने की योजना से निवेशकों में निराशा दिखी. सरकार ने OFS के लिए ऑफर प्राइस एलआईसी के सोमवार के मार्केट क्लोजिंग से 11 फीसदी कम रखा है. सोमवार को LIC के स्टॉक 424.40 रुपये पर बंद हुए थे. सरकार ने मार्केट प्राइस से काफी कम रेट पर ऑफर प्राइस रखा है, जिससे कंपनी के मौजूदा निवेशकों का सेंटीमेंट बिगड़ा और बीमा कंपनी के स्टॉक टूट गए.  

सरकार बेच रही है LIC में अपनी हिस्सेदारी 

अभी केंद्र सरकार के पास LIC की लगभग 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है. मई 2022 में बीमा कंपनी ने IPO के जरिए बाजार में एंट्री की थी.  अब सरकार  6.5 फीसदी या 82.22 करोड़ से ज्यादा शेयरों को बेचकर करीब 31,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसके लिए OFS जारी किए गए हैं. इस फैसले से सरकार को एलआईसी में मिनिमम पब्लिक शेयर होल्डिंग को तय समय में हासिल करने में मदद मिलेगी. SEBI के नियम के मुताबिक 16 मई 2027 तक एलआईसी को मिनिमम 10 फीसदी पब्लिक शेयरहोल्डिंग हासिल करना है.   

क्या आप भी खरीद सकते हैं सस्ते में LIC के शेयर  

4 अगस्त से दो दिन के लिए ये ऑफर फॉर सेल खुले हैं. पहले दिन यानी मंगलवार को LIC में 2.5% हिस्सेदारी के लिए नॉन-रिटेल निवेशकों को मौका मिलेगा. रिटेल निवेशकों के लिए ये बुधवार, 5 अगस्त को खुलेगा. सरकार ने OFS के लिए फ्लोर प्राइस 382 रुपये प्रति शेयर तय किया है.  

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*