राजस्थान नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में संपन्न हुए थे. इसके बाद सोमवार (14 सितंबर) को वोटों की गितनी की जा रही है. नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के लिए हुए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. राजस्थान के 309 नगर निकायों के 10167 वार्डों के पार्षद पद पर हुए चुनावों के परिणाम शाम तक सामने आए जाएंगे. इस नगर निकाय चुनाव में कुल 38889 उम्मीदार मैदान थे, जिसनी भाग्य का फैसला अब से कुछ घंटों में हो जाएगा.
दरअसल, ये चुनाव 10 नगर निगम, 252 नगर पालिका और 47 नगर परिषद के लिए हुए थे. 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में वोट डाले गए थे. हालांकि, जयपुर नगर निगम वार्ड 62 के भाग संख्या 23 नतीजे आज घोषित नहीं किए जाएंगे. राजस्थान चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि यहां पर फिर से मतदान कराया जाएगा. चुनाव आयोग ने माना कि वोटिंग के दौरान यहा पर कुछ ऐसे घटना हुई, जिससे वोटों में चुनाव पर प्रभाव पड़ने की संभावना है.
बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर
इस नगर निकाय चुनाव पर पूरे देश की नजरें टिक गई हैं. इस निकाय चुनाव को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2028 के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. राजस्थान में हो रहे ये नगर निकाय के चुनाव राज्य की वर्तमान सरकार के पिछले ढाईस साल के कामकाज की परीक्षा के तौर पर भी देखे जा रहे हैं.
बीजेपी का कहना है कि नगर निकाय चुनाव में बीजेपी बड़े बहुमत के साथ जीतेगी. वहीं, कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी के शासन से लोगों ने नाराजगी है ऐसे में निकाय चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा.
परिणामों में बीजेपी की बल्ले-बल्ले
राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी की बल्ले-बल्ले हो गई है. नगरनिगम, नगर परिषद और नगर पालिका की अधिकांश सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस की स्थिति बुरी है. सुबह साढ़े नौ बजे तक के रूझानों के अनुसार, राज्य के 7 नगर निगमों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. फिलहाल एक 3 नगर निगम पर बीजेपी आगे चल रही है, तो एक पर कांटे की टक्कर है. इस चुनाव में नगर परिषद, नगर निगम और नगर पालिका की अधिकांश सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.
नगर परिषद और नगर पालिका में बीजेपी आगे
अभी तक सामने आए रूझानों के अनुसार, राजस्थान के नगर परिषद और नगर पालिका दोनों ही स्तरों पर बीजेपी की बढ़त बनी हुई है. नगर परिषद की 47 में से 15 सीटों पर बीजेपी आगे है, तो कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है. 6 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं. नगर पालिका की 252 सीटों के रूझानों में बीजेपी 79 सीटों पर आगे है. कांग्रेस 51 सीटों पर आगे चल रही है, तो निर्दलीय उम्मीदवारों ने 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
राजस्थान में ‘एक राज्य-एक चुनाव’ मॉडल का टेस्ट
राजस्थान में पहली बार, ‘एक राज्य-एक चुनाव’ मॉडल के तहत सभी 309 शहरी स्थानीय निकायों के परिणाम एक साथ घोषित किए जा रहे हैं. इससे पहले, शहरी स्थानीय निकाय चुनाव अलग-अलग चरणों में होते थे, जिससे पूरी चुनावी प्रक्रिया एक वर्ष से अधिक समय तक चलती थी. सोमवार के परिणाम यह शुरुआती संकेत देंगे कि क्या यह नया एक साथ चुनाव मॉडल स्थानीय निकाय चुनावों से जुड़ी पारंपरिक राजनीतिक गतिशीलता को बदलता है या नहीं.
Bureau Report
Leave a Reply