Lok Sabha Election Result Live: उत्तर प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान; जोड़-तोड़ की कोशिशें शुरू

Lok Sabha Election Result Live: उत्तर प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान; जोड़-तोड़ की कोशिशें शुरू

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को झटका लगा है और चार सौ पार का नारा देने वाला एनडीए 300 पार के लिए तरस गया है। अभी तक के रुझानों से स्पष्ट है कि देश में गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा को उत्तर प्रदेश और बंगाल जैसे राज्यों में काफी नुकसान झेलना पड़ा, साथ ही महाराष्ट्र में भी विपक्षी गठबंधन का प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि भाजपा को ओडिशा, तेलंगाना जैसे राज्यों में फायदा हुआ है, लेकिन ये फायदा नुकसान की भरपाई करने के लिए नाकाफी साबित हुआ। 

Lok Sabha Election 2024 Live: मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से हारे भाजपा उम्मीदवार उज्जवल निकम

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से भाजपा उम्मीदवार उज्जवल निकम को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने जीत हासिल की है। 

Lok Sabha Election 2024 Result Live: बिहार की काराकाट सीट से सीपीआईएमएल के राजा राम सिंह आगे

बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से सीपीआईएमएल के राजा राम सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर हैं। निर्दलीय पवन सिंह दूसरे नंबर पर हैं। 

Lok Sabha Election Live Result: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा के धर्मेंद्र यादव ने बनाई निर्णायक बढ़त

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा के धर्मेंद्र यादव एक लाख से ज्यादा वोटों से ज्यादा की बढ़त बना ली है। भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ दूसरे नंबर पर हैं। 

Lok Sabha Election 2024 Result Live: यूपी में कांग्रेस को मिली संजीवनी

उत्तर प्रदेश में हाशिए पर पहुंची कांग्रेस को इन चुनाव में संजीवनी मिली है और पार्टी सात लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस राज्य की सहारनपुर, अमरोहा, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, इलाहाबाद और बाराबंकी सीट से आगे चल रही है। 

Lok Sabha Election Live: लोजपा रामविलास के पांचों उम्मीदवार आगे

बिहार के पटना में LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के आवास पर जश्न मनाया गया। लोजपा के पांचों उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। 

#WATCH पटना, बिहार: LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के आवास पर जश्न मनाया गया।

LJP (रामविलास) के पांचों उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। 

Lok Sabha Election Counting Live: कोटा से ओम बिरला आगे

राजस्थान की कोटा सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल से आगे चल रहे हैं। 

Lok Sabha Election Counting Live: थरूर बोले- हमारे अनुमान के आसपास मिल रहे नतीजे

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा, ‘भाजपा को बहुत मजबूत संदेश मिला है कि केरल में सांप्रदायिक कैंपेन नहीं चलेगी…मैं पूरे भारत में कैंपेन के दौरान ज़मीनी स्तर पर जो देखा था,  मैंने पहले ही कहा था कि एग्जिट पोल उसके अनुरूप नहीं हैं। कैंपेन के दौरान हमने जो देखा था उसी के आस-पास नतीजे आज हमें मिल रहे हैं।’

#WATCH तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा, “भाजपा को बहुत मजबूत संदेश मिला है कि केरल में सांप्रदायिक कैंपेन नहीं चलेगी…मैं पूरे भारत में कैंपेन के दौरान ज़मीनी स्तर पर जो देखा था, मैंने पहले ही कहा था कि एग्जिट पोल उसके अनुरूप नहीं हैं।

Lok Sabha Election Counting Live: मणिपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आगे

मणिपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। ये रुझान राज्य की सत्ताधारी भाजपा के लिए झटका है। 

Lok Sabha Election Live Result: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन 28 सीटों पर आगे

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस 11 सीटों पर, शिवसेना यूबीटी 10 सीटों पर और एनसीपीएसपी सात सीटों पर आगे है। सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना सात सीटों पर आगे है और भाजपा 12 सीटों पर आगे चल रही है। 

असम में भाजपा 8 सीटों पर और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही हैं। एक सीट पर असम गण परिषद और एक सीट पर यूपीपीएल बढ़त बनाए हुए है। 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*