Manu Bhaker: पदक से चूकीं मनु भाकर, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं

Manu Bhaker: पदक से चूकीं मनु भाकर, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं

आज पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर पदक पर निशाना साधने उतरी थीं। वह इस ओलंपिक में पहले ही दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। हालांकि, वह पदक से चूक गईं और चौथे स्थान पर रहीं।

पदक से चूकीं मनु भाकर

भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर पदक से चूक गई हैं। वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा में कुल 10 सीरीज के शॉट्स लगाए जाने थे। एक सीरीज में कुल पांच शॉट्स थे। तीन सीरीज के बाद एलिमिनेशन का दौर शुरू हुआ था। 

सात सीरीज

सात सीरीज के बाद मनु दूसरे स्थान पर चल रही हैं। उन्होंने अब तक 35 में से 26 शॉट्स लगाए हैं। कोरियाई खिलाड़ी उनसे आगे हैं।

पांच सीरीज के बाद तीसरे स्थान पर मनु

पांच सीरीज की शूटिंग के बाद मनु संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उनका स्कोर 18 है। कुल 25 में से उन्होंने 18 शॉट लगाए हैं। चौथी सीरीज से एलिमिनेशन शुरू हो गया है। कुल 10 सीरीज हैं और 50 शॉट्स लगाए जाएंगे।

मनु दूसरे स्थान पर पहुंचीं

तीसरी सीरीज की शूटिंग के बाद मनु संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गई हैं। उनका स्कोर 10 है। पहले स्थान पर कोरिया की जिन यांग 13 के स्कोर के साथ हैं। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पांच लोग हैं।

मुकाबला शुरू

25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में मनु भाकर का मुकाबला शुरू हो चुका है। मनु स्वर्ण पर निशाना साधने उतरी हैं। इसमें दो राउंड हैं- स्टेज 1 और स्टेज-2 एलिमिनेशन। दोनों राउंड में तीन सीरीज के शॉट्स लगाए जाएंगे। एक सीरीज में पांच शॉट होंगे। यानी तीन सीरीज में कुल 15 शॉट्स। फिर स्टेज-2 में भी ऐसा ही होगा, लेकिन यहां से एलिमिनेशन शुरू हो जाएगा। स्टेज-1 में दो सीरीज के बाद मनु चौथे स्थान पर थी।

क्या स्वर्ण जीत पाएंगी मनु

मनु ने दो कांस्य जीते हैं और अब उनसे स्वर्ण पदक की आस है। अगर वह स्वर्ण पर निशाना साधती हैं तो यह उनके ओलंपिक का सुखद अंत होगा। देशवासी उनके सफल होने की कामना कर रहे हैं। आज दोपहर एक बजे से उनका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारत ने तीन पदक जीते

भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन पदक जीते हैं और तीनों पदक शूटिंग में ही आए हैं। आज मनु से भारत को चौथा पदक दिलाने की उम्मीद है और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी हैं।

बोल्ट-फेलप्स की श्रेणी में शामिल होंगी

इतना ही नहीं मनु उसेन बोल्ट और माइकल फेलप्स जैसे महान एथलीट्स के श्रेणी में भी शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने एक ओलंपिक में दो या इससे ज्यादा पदक जीते। मनु के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है और उन्हें टोक्यो ओलंपिक में हार झेलनी पड़ी थी। वह फाइनल के लिए क्वालिफाई तक नहीं कर पाई थीं। हालांकि, उसके बाद उनकी कड़ी मेहनत और लगन और पदक जीतने के जुनून ने यह कामयाबी दिलाई है।

मनु से तीसरे पदक की आस

मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। साथ ही दूसरा पदक जीतते ही एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। अब तीन पदक जीतकर उनके पास भारतीय इतिहास की सबसे सफल एथलीट बनने का मौका है। किसी भी भारतीय ने अभी तक दो से ज्यादा पदक नहीं जीते हैं।

दो कांस्य जीत चुकी हैं मनु भाकर

पेरिस ओलंपिक में भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर आज महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी। वह पहले ही इस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं और आज पदकों की हैट्रिक लगाने उतरेंगी। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतकर इतिहास रचा था।

पदक से चूकीं मनु भाकर, महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर पदक पर निशाना साधने उतरेंगी। वह इस ओलंपिक में पहले ही दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं और अब अभियान का अंत स्वर्ण पदक के साथ करना चाहेंगी। अगर वह पदक जीतती हैं तो इतिहास रच देंगी।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*