Abhinav Bindra: आज अभिनव बिंद्रा को IOC करेगा ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित, इंदिरा गांधी को मिल चुका यह अवॉर्ड

Abhinav Bindra: आज अभिनव बिंद्रा को IOC करेगा ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित, इंदिरा गांधी को मिल चुका यह अवॉर्ड

भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक आंदोलन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से आज सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान ओलंपिक के समापन से एक दिन पहले पेरिस में 142वें आईओसी सत्र के दौरान दिया जाएगा। इससे पहले भारत की पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1983 में इस अवॉर्ड से नवाजा गया था।

खेल को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है अवॉर्ड
1975 में स्थापित ओलंपिक ऑर्डर, ओलंपिक आंदोलन का सर्वोच्च पुरस्कार है। यह ओलंपिक के दौरान या इसको कराने में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। यानी खेल को बढ़ावा देने के लिए योग्य प्रयासों के आधार पर लोगों को चुना जाता है और उन्हें सम्मानित किया जाता है। यह सम्मान IOC प्रत्येक ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में मुख्य राष्ट्रीय आयोजकों को ओलंपिक ऑर्डर प्रदान करता है। 

ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित होने वाले लोग

सालप्राप्तकर्तादेश
1975एवरी ब्रुंडेजसंयुक्त राज्य
1980लॉर्ड किलनिनआयरलैंड
1981लॉर्ड एक्सेटरयुनाइटेड किंगडम
1981पोप जॉन पॉल द्वितीयवैटिकन शहर
1981अमादु-मेहतर म’बो मेंसेनेगल
1981राजा ओलाव वीनॉर्वे
1982पहांग के अहमद शाहमलयेशिया
1983इंदिरा गांधीभारत
1984ब्रांको मिकुलिकयूगोस्लाविया
1984फ्रांकोइस मिटर्रैंडफ्रांस
1984पीटर यूएबेर्रोथसंयुक्त राज्य
1985निकोले चाउसेस्कूरोमानिया
1985एरिच होनेकरपूर्वी जर्मनी
1985राजा जुआन कार्लोसस्पेन
1986वान लीचीन
1986राजा भूमिबॉल अदुल्लाहागेथाईलैंड
1986जनरल केनान एवरेनतुर्कस्तान
1986टोडर झिवकोवबल्गारिया
1988प्रिंस रेनियर IIIमोनाको
1988प्रिंस बर्टिल बर्नाडोटस्वीडन
1988फ्रैंक एडवर्ड किंगकनाडा
1988मारियो वेजक्वेज रानामेक्सिको
1988पार्क सेह-जिकदक्षिण कोरिया
1989राउल मोलेटबेल्जियम
1989सम्राट अकिहितोजापान
1989राफेल हर्नांदेज कोलोनपर्टो रिको
1990गुइलियो आंद्रेयोत्तीइटली
1991जीन डी ब्यूमोंटफ्रांस
1991योशीकी त्सुत्सुमीजापान
1991विली ड्यूमपश्चिम जर्मनी
1992पास्कल मैरागलस्पेन
1992कार्लोस आर्थर नुज़मैनब्राज़ील
1992मिशेल बार्नियरफ्रांस
1992जेवियर गोमेज-नवारोस्पेन
1992जोस मिगुएल अबादस्पेन
1992जीन-क्लाउड किलीफ्रांस
1992जोर्डी पुजोलस्पेन
1992लियोपोल्डो रोडेसस्पेन
1992कार्लोस सेलिनास डी गोटारीमेक्सिको
1992नार्सिस सेरास्पेन
1992जेवियर सोलानास्पेन
1993बोरिस येल्तसिनरूस
1994गेरहार्ड हीबर्गनॉर्वे
1994रिचर्ड वॉन वीज़सेकरजर्मनी
1994नेल्सन मंडेलादक्षिण अफ़्रीका                                        
1994जोकिन लेगुइनास्पेन
1994डॉ. मौनो कोइविस्तोफ़िनलैंड
1994नॉर्वे के राजा हेराल्ड वीनॉर्वे
1994नॉर्वे की रानी सोनजानॉर्वे
1995अर्पाद गोंजहंगरी
1995रॉबर्ट मुगाबेज़िम्बाब्वे
1996बिली पायनेसंयुक्त राज्य
1996कॉन्स्टेंटिनोस स्टेफानोपोलोस         यूनान
1996एडोल्फस ड्रूरीसंयुक्त राज्य
1996एंड्रयू यंगसंयुक्त राज्य
1996इस्लाम करीमोवउज़्बेकिस्तान
सालप्राप्तकर्तादेश
1997ब्लेज कॉम्पोरेबुर्किना फासो
1997उमर बोंगोगैबॉन
1997नूरसुल्तान नज़रबाएवकज़ाखस्तान
1997इलायस ह्रावीलेबनान
1997एर्नेस्टो जेडिलो पोंस डी लियोनमेक्सिको
1997अलेक्जेंडर क्वास्नीव्स्कीपोलैंड
1997सुलेमान डेमिरेलतुर्किये
1998किम डे-जंगदक्षिण कोरिया
1998जीन, लक्समबर्ग के ग्रैंड ड्यूकलक्ज़म्बर्ग
1998ऐशिरो सैतोजापान
1999एडुआर्ड शेवर्नडेजजॉर्जिया
2000एडॉल्फ ओगीस्विट्ज़रलैंड
2000लोवित्जा ओ’डोनोग्यूऑस्ट्रेलिया
2000जॉन कोट्सऑस्ट्रेलिया
2001सुल्तान कबूस बिन सईद अल सईदओमान
2001गोह चोक टोंगसिंगापुर
2001व्लादिमीर पुतिनरूस (28 फरवरी 2022 को वापस लिया गया)
2001जुआन एंटोनियो समरंचस्पेन
2001अब्दुलाये वेडसेनेगल
2002फ्रेजर बुलॉकसंयुक्त राज्य
2002जैक्स शिराकफ्रांस
2002केबा एम्बाएसेनेगल
2002मिट रोमनीसंयुक्त राज्य
2003एमिल लाहौदलेबनान
2003जॉन हॉवर्डऑस्ट्रेलिया
2004जियाना एंजेलोपोलोस – दस्कालाकीयूनान
2004कोस्टास करमानलिसयूनान
2004अब्देलअज़ीज़ बुउटफ्लिकाअल्जीरिया
2004जोहान्स राउजर्मनी
2004मार्टिनोस सिमित्सेकयूनान
2005थियोडोर एंजेलोपोलोसयूनान
2006वैलेंटिनो कैस्टेलानीइटली
2007कोफी अन्नानघाना
2008लियू क्यूईचीन
2009जैक पूलकनाडा (मरणोपरांत सम्मानित)
2010एस. आर. नाथनसिंगापुर
2010ली ह्सियन लूंगसिंगापुर
2010जॉन फर्लांगकनाडा
2012लॉर्ड कोएयुनाइटेड किंगडम
2012लॉर्ड डेइटनयुनाइटेड किंगडम
2013राजा विलेम-अलेक्जेंडरनीदरलैंड
2013काउंट जैक रोगबेल्जियम
2013राजा फिलिप VIस्पेन
2013पोप फ्रांसिसवैटिकन शहर
2013शी जिनपिंगचीन
2014डिमित्री चेर्नीशेंकोरूस (28 फरवरी 2022 को वापस लिया गया)
2014डिमित्री कोज़ाकरूस (28 फरवरी 2022 को वापस लिया गया)
2015मार्गरेटा ऑफ रोमानियारोमानिया
2016कार्लोस आर्थर नुज़मैनब्राजील
2018ली ही-बेओमदक्षिण कोरिया
2018फर्नांदो बोटेरोकोलंबिया
2018मून जेइ-इनदक्षिण कोरिया
2018मौरिसियो माक्रीअर्जेंटीना
2020प्रोकोपिस पावलोपोलोसयूनान
2020शिंजो आबेजापान
2021सीको हाशिमोतोजापान
2021योशिहिदे सुगाजापान
2021युरिको कोइकेजापान
2022सन चुनलनचीन
2022कै क्यूईचीन
2022अंद्रेज डूडापोलैंड
क्या है ओलंपिक ऑर्डर सम्मान?
ओलंपिक ऑर्डर आईओसी का सर्वोच्च पुरस्कार है, जो ओलंपिक आंदोलन में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह उस व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिसने अपने कार्यों के माध्यम से ओलंपिक आदर्श को दर्शाया हो, खेल जगत में उल्लेखनीय योग्यता हासिल की हो, या ओलंपिक के लिए अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि या खेल के विकास में अपने योगदान के माध्यम से उत्कृष्ट सेवाएं दी हों। इसके नामांकन ओलंपिक ऑर्डर काउंसिल द्वारा प्रस्तावित किए जाते हैं और कार्यकारी बोर्ड द्वारा उन पर निर्णय लिया जाता है।

बिंद्रा ने 2008 में जीता था स्वर्ण
41 वर्षीय बिंद्रा ने 2008 बीजिंग खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता जीतकर भारत के पहला व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। वह 2010 से 2020 तक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की एथलीट समिति के सदस्य थे। 2014 से इसके अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। वह 2018 से आईओसी एथलीट आयोग के सदस्य हैं।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*