ऐसी है नायब सैनी की नई कैबिनेट: श्रुति चौधरी सबसे अमीर तो गौरव हैं सबसे युवा, 76 के श्याम सिंह सबसे उम्रदराज

ऐसी है नायब सैनी की नई कैबिनेट: श्रुति चौधरी सबसे अमीर तो गौरव हैं सबसे युवा, 76 के श्याम सिंह सबसे उम्रदराज

हरियाणा में गुरुवार को नई सरकार का गठन हो गया। नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नायब के साथ 13 अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस मंत्रिमंडल में दो महिलाओं को भी मौका मिला है। 

हरियाणा की नई कैबिनेट की रूप रेखा कैसी है? ये मंत्री करते क्या हैं? कैबिनेट की औसत उम्र कितनी है? कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री कौन से हैं? मंत्रियों की शैक्षिक योग्यता क्या है? आइये जानते हैं…   

मंत्रीसीटशिक्षासंपत्ति ( रुपये में)उम्रपेशा
नायब सैनीलाडवास्नातक पेशेवर58,052,71454राजनीति
अनिल विजअंबाला कैंटस्नातक14,951,98971राजनीति
कृष्ण लाल पंवारइसराना (एससी)12वीं53,089,33467राजनीति
राव नरबीर सिंहबादशाहपुरस्नातक587,952,98563किसान
महिपाल ढांडापानीपत ग्रामीणस्नातक142,918,92050व्यवसाय
विपुल गोयलफरीदाबादस्नातक1,018,192,05552व्यवसाय
अरविंद कुमार शर्मागोहानास्नातकोत्तर69,042,67161राजनीति
श्याम सिंह राणारादौरस्नातक11,642,60076किसान
रणबीर गंगवाबरवाला12वीं116,219,98660किसान, सामाजसेवा
कृष्ण कुमारनरवाना (एससी)स्नातकोत्तर48,035,40457राजनीति
श्रुति चौधरीतोशामस्नातक पेशेवर1,345,699,00048वकालत
आरती सिंह रावअटेलीस्नातक682,753,45445व्यवसाय
राजेश नागरतिगांव12वीं121,173,38655व्यवसाय
गौरव गौतमपलवलस्नातकोत्तर45,266,75736समाजसेवा

नायब कैबिनेट में श्रुति चौधरी सबसे अमीर मंत्री
नायब सिंह सैनी सरकार की नई कैबिनेट की औसत संपत्ति 30.82 करोड़ रुपये है। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी इस कैबिनेट की सबसे अमीर मंत्री हैं। तोशाम सीट पर अपने चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को हराने वाली श्रुति के पास 134 करोड़ 56 लाख 99 हजार रुपये की संपत्ति है। कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री श्याम सिंह राणा की संपत्ति सभी मंत्रियों में सबसे कम है। राणा ने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति एक करोड़ 16 लाख 42 हजार 600 रुपये बताई है। नायब सिंह कैबिनेट की औसत संपत्ति 30 करोड़ 82 लाख 13 हजार 661 रुपये है। खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5,80,52,714  रुपये की संपत्ति बताई है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*