UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड के नतीजों से पहले अहम नोटिस जारी, छात्रों और अभिभावकों को दी यह सलाह

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड के नतीजों से पहले अहम नोटिस जारी, छात्रों और अभिभावकों को दी यह सलाह

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के 54 लाख से अधिक छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच संपन्न हुआ था। इसके बाद बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

परिणाम  घोषित करने से पहले बोर्ड ने छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है और उनको सतर्क रहने की सलाह भी दी हैं।

यूपी बोर्ड ने किया छात्रों और अभिभावकों को किया अलर्ट

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया कि वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल छात्रों और उनके अभिभावकों को निशाना बनाते हुए कुछ साइबर ठग धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग अंक बढ़ाने या फेल छात्रों को पास कराने का झांसा देकर छात्रों से पैसे मांग रहे हैं। सचिव ने बताया कि पिछले वर्षों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और इस बार फिर कुछ लोग परीक्षा परिणाम को लेकर झूठे वादे कर छात्रों और उनके परिवारों को भ्रमित कर रहे हैं।

बोर्ड ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी फोन कॉल पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें। यदि इस प्रकार का कोई कॉल आता है, तो उसकी जानकारी तुरंत अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को दें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

रिजल्ट की तारीखों का भी फर्जी नोटिस हो चुका जारी

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर अफवाह चल रही है। जिसमें दावा किया गया था कि 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे 15 अप्रैल को जारी होंगे। लेकिन बोर्ड ने तुरंत संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करके दावों को  सिरे से खारिज कर दिया था।

UP Board Result 2025 Download: जारी होने के बाद कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड परिणाम

फिलहाल के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे खुद को पंजीकृत कर लें। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी मिलती रहेगी।

परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट सबसे पहले और बिना किसी असुविधा के देख पाएंगे।

  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*