JEE Advanced 2025: कोटा के रजित गुप्ता ने किया ऑल इंडिया टॉप, शहर के चार स्टूडेंट्स ने बनाई टॉप-टेन में जगह

JEE Advanced 2025: कोटा के रजित गुप्ता ने किया ऑल इंडिया टॉप, शहर के चार स्टूडेंट्स ने बनाई टॉप-टेन में जगह

देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग परीक्षा जेईई एडवांस्ड का परिणाम जारी हो गया है, जिसमें एक बार फिर शिक्षा की काशी कोटा ने टॉप किया है। परीक्षा परिणाम में पूरे देश में शिक्षा नगरी का डंका बजा है। कोटा से रजित गुप्ता ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। रजित मूल रूप से कोटा के महावीर नगर इलाके के निवासी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और कोचिंग संस्थान को दिया है। वहीं दूसरे नंबर पर सक्षम जिंदल ने जगह बनाई है। इसी तरह अक्षत चौरसिया ने ऑल इंडिया छठी रैंक और देवेश पंकज ने ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल की है। वही टॉप 50 और टॉप 100 में भी कोटा में अपना वर्चस्व बनाए है।

पहली रैंक हासिल करने वाले रजित ने जेईई मेन 2025 में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया में 16वीं रैंक बनाई थी। रजित गुप्ता के पिता दीपक गुप्ता बीएसएनल में अभियंता हैं। वहीं उनकी मां डॉक्टर श्रुति अग्रवाल जेडीबी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। रजित के टॉपर आने के बाद पूरे परिवार में खुशियों की लहर है।

वहीं दूसरी रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट सक्षम जिंदल ने बताया कि जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी निश्चित ही चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन जब समर्पण, स्पष्ट उद्देश्य और सशक्त मार्गदर्शन साथ हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। सक्षम ने जेईई मेन जनवरी में 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किए थे एवं जेईई मेन अप्रैल सेशन में भी ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल की थी। सक्षम ने इससे पहले 10वीं कक्षा 98 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की है। जबकि इसी वर्ष उसने जेईई एडवांस्ड क्रेक करने के साथ-साथ 12वीं कक्षा भी 96.4 प्रतिशत अंकों से पास की है। सक्षम क्रिकेट में अण्डर 14 डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खेल चुके हैं।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*