Meerut: सरधना के सलावा में साम्प्रदायिक तनाव, खूनी संघर्ष के बाद भारी पुलिस-बल तैनात, नौ घायल, DM-SSP पहुंचे

Meerut: सरधना के सलावा में साम्प्रदायिक तनाव, खूनी संघर्ष के बाद भारी पुलिस-बल तैनात, नौ घायल, DM-SSP पहुंचे

मेरठ जनपद के थाना सरधना क्षेत्र के गांव सलावा में मंगलवार देर रात मछली पकड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। धारदार हथियारों से हुए हमले में राजपूत समाज के नौ लोग घायल हो गए। इनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

तनाव को देखते हुए एसपी देहात राकेश मिश्रा और एसडीएम उदित नारायण सिंह मौके पर डटे हुए हैं। प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

घटना के बाद मुस्लिम पक्ष के घरों में सिर्फ महिलाएं और बच्चे रह गए हैं। पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

राजपूत पक्ष का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना रखे हैं और गांव में बने मदरसे की भी जांच की मांग की गई है। वहीं, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि विवाद की शुरुआत कहासुनी से हुई और इसके बाद हिंदू पक्ष की भीड़ ने उनके घरों पर पथराव किया तथा महिलाओं के साथ अभद्रता की।

घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए डीएम डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा गांव पहुंचे और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि शाम पांच बजे पूर्व विधायक संगीत सोम भी गांव का दौरा करेंगे।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*