Zubeen Garg: जुबीन की अंतिम यात्रा में पहुंचे हजारों फैंस, राजकीय सम्मान से दी जाएगी विदाई

Zubeen Garg: जुबीन की अंतिम यात्रा में पहुंचे हजारों फैंस, राजकीय सम्मान से दी जाएगी विदाई

बॉलीवुड और असमिया गायक जुबीन गर्ग का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। आज मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में दूसरा पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कैरोलिना ले जाया जाएगा।

अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे लोग
गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कैरोलिना में किया जाएगा। यहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। अंतिम संस्कार से पहले लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोग उनकी एक झलक पाने के इंतजार में हैं। 

हो रही अंतिम संस्कार की तैयारी
सोशल मीडिया पर आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरकुची, उत्तरी कैरोलिना गांव में जुबीन के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। यहां श्मशान घाट पर लकड़ियां रखी हैं और आस-पास की जगह को फूलों से सजाया गया है।

पैतृक गांव ले जाया जा रहा शव
गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कमरकुची एनसी गांव के श्मशान घाट में ले जाया जा रहा है। उनकी शव यात्रा के साथ हजारों की भीड़ उमड़ी है। 

सीएम ने दी श्रद्धांजलि
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमरकुची एनसी गांव के एक श्मशान घाट में असमिया गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दोबारा हुआ जुबीन का पोस्टमार्टम
गायक ज़ुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर का मंगलवार सुबह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दूसरा पोस्टमार्टम हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया ‘जुबीन की अंतिम यात्रा शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। कुछ देर पहले, मैं सरुसजाई स्टेडियम में उनके शुभचिंतकों के साथ अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शामिल हुआ।’

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*