दो अक्तूबर को बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा मनाया जाएगा। इस मौके पर बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें साउथ की ‘इडली कढ़ाई’, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘मृत्युंजय’ के अलावा बॉलीवुड की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ शामिल हैं। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
इडली कढ़ाई
दशहरा के मौके पर दर्शकों को जिस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है, वह है ‘इडली कढ़ाई’। यह फिल्म आज यानी 1 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में धनुष ने न सिर्फ अदाकारी की है, बल्कि उन्होंने इस फिल्म को लिखा है और इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म में उनके साथ नित्या मेनन भी हैं।
मृत्युंजय
दशहरा के मौके पर जो एक और साउथ की फिल्म रिलीज होने वाली है, वह ‘मृत्युंजय’ है। यह हुसैन शा किरण द्वारा निर्देशित एक तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में श्री विष्णु और रेबा मोनिका जॉन ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म के निर्माता संदीप गुन्नम और विनय चिलकापति हैं।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
दशहरा के मौके पर बॉलीवुड की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ ने अहम किरदार निभाया है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर अपने प्यार को दोबारा पाने की कोशिश करते हैं। 2 अक्तूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं।
Bureau Report
Leave a Reply