क्वालीफाई की टेंशन खत्म.. अब ‘मिशन इंग्लैंड’ के लिए क्या है प्लान? गंभीर ने दे दिया अलर्ट

क्वालीफाई की टेंशन खत्म.. अब 'मिशन इंग्लैंड' के लिए क्या है प्लान? गंभीर ने दे दिया अलर्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया इंग्लैंड को टक्कर देगी. वेस्टइंडीज को 5 विकेट से शिकस्त देकर भारत ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया. अब 5 मार्च को टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई के मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले से पहले गौतम गंभीर ने टीम की तैयारियों पर चुप्पी तोड़ी है साथ ही संजू सैमसन की तारीफ भी जमकर की. 

मुश्किल में पड़ गई थी टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज भारतीय टीम ने जीत के साथ किया था.  जीत का चौका लगाकर टीम इंडिया सुपर-8 में पहुंची. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार सवालिया निशान बन गई क्योंकि टीम इंडिया दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर थी. किस्मत ने साथ दिया वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका से हारी और दबाव में संजू सैमसन की दबंगई की बदौलत टीम इंडिया ने भी इस टीम को रौंद दिया. अब असली मिशन इंग्लैंड को हराना है. 

संजू की तारीफ में क्या बोले गंभीर?

मैच के बाद हेड कोच गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम सब जानते हैं कि संजू कितना अच्छा प्लेयर है. यह सब उसे सपोर्ट करने और उस समय के बारे में था जब टीम को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. जाहिर है आज वह दिन था जब उसने शायद अपना पूरा पोटेंशियल दिखाया.’ सैमसन ने ग्रुप स्टेज में महज एक मुकाबला खेला था जिसमें 22 रन बनाए थे. सुपर-8 के लिए टॉप पर राइट-हैंडेड ऑप्शन जोड़ने के लिए वापस संजू वापस आए और वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी से गर्दा ही उड़ा दिया.

क्या है टीम की तैयारी?

गंभीर ने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि संजू एक वर्ल्ड-क्लास प्लेयर है. वह एक बेहतरीन टैलेंट है और उम्मीद है कि वह अब से अच्छा खेलेगा और हम ऐसी और भी इनिंग्स देख सकते हैं. हमारी टीम भी वर्ल्ड-क्लास टीम है, हमारे पास क्वालिटी से भरे प्लेयर्स हैं. उम्मीद है कि हम अपना बेस्ट गेम खेलेंगे, यह बहुत जरूरी होने वाला है और हम सभी उम्मीदों पर खरे उतर सकते हैं. क्योंकि इंग्लैंड जैसी क्वालिटी टीम को हराने के लिए हमें खास कोशिश करनी होगी.’

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*