मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की फैसले के साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनडीए की नई सरकार के गठन का फार्मूला तैयार हो गया. सूत्रों के अनुसार, वर्तमान सरकार में जो मंत्रालय बीजेपी के पास हैं, नई सरकार में वो जेडीयू को मिलेंगे. विधानसभा अध्यक्ष के अलावा दो उपमुख्यमंत्री जेडीयू कोटे से होंगे. नई सरकार में एक उपमुख्यमंत्री यादव या भूमिहार समाज से होगा. नई सरकार में जेडीयू कोटे के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है.
Bureau Report
Leave a Reply