क्या आपका भी आज Instagram ठीक से काम नहीं कर रहा है? जवाब अगर हां है तो परेशान न हों. ऐसा सिर्फ आपके ही साथ नहीं हो रहा है. दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक Instagram अचानक तकनीकी खराबी के कारण डाउन हो गया. दुनिया भर के कई यूजर्स ने ऐप पर मैसेज भेजने और कुछ फीचर्स इस्तेमाल करने में समस्या की शिकायत की है. भारत से लेकर अमेरिका और ब्रिटेन के यूजर्स इससे परेशान हो गए. जहां एक तरफ हजारों यूजर्स ऐप को खोलने के लिए जूझते दिखे, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर Instagram Down ट्रेंड करने लगा.
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक 10,000 से ज्यादा यूजर्स इंस्टाग्राम से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. इस समस्या का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखा गया है.
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक 10,000 से ज्यादा यूजर्स इंस्टाग्राम से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं. इस समस्या का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखा गया है.
कब शुरू हुई समस्या?
रिपोर्ट्स के अनुसार इंस्टाग्राम में यह समस्या भारतीय समयानुसार आज सुबह 7:40 बजे शुरू हुई. हालांकि Meta की तरफ से अभी तक इस आउटेज पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी शिकायतें दर्ज करानी शुरू कर दी हैं. एक यूजर ने पोस्ट किया है कि क्या इंस्टाग्राम डाउन है? मैं अपने दोस्तों को रिप्लाई नहीं कर पा रहा हूं.
यूजर्स को हो रही है ये परेशानी
डाउनडिटेक्टर के डेटा के मुताबिक इंस्टाग्राम यूजर्स को अलग-अलग तरह की समस्याएं हो रही हैं.
71% यूजर्स को सीधे तौर पर ऐप एक्सेस करने में समस्या हो रही है.
20% यूजर्स ने सर्वर कनेक्शन फेल होने की समस्या की बात कही है.
5% यूजर्स ऐसे हैं जिनका फीड या टाइमलाइन लोड नहीं हो पा रहा है.
इंस्टाग्राम डाउन होने के कुछ ही देर बाद इंटरनेट पर कई यूजर्स ने इसे अमेरिका-ईरान संघर्ष से जोड़ना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं कि ईरान- अमेरिका संघर्ष के कारण तकनीकी ढांचे को निशाना बनाया है जिसके कारण मेटा की सर्विस ठप हुई हैं. एक यूजर ने X पर कमेंट किया कि इसीलिए इंस्टाग्राम डाउन है मुझे पता था!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दावों की कोई सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है, ये पूरी तरह से असत्यापित हैं. अभी तक इस आउटेज का कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है.
Bureau Report
Leave a Reply