Mussoorie: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज Kuldeep Yadav की शादी समारोह में शुक्रवार को Dhirendra Krishna Shastri (बागेश्वर महाराज) पहुंचे और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
पुज्य सरकार मसूरी पहुंचे, जहां उन्होंने विवाह समारोह में शामिल होकर कुलदीप यादव और उनकी जीवनसंगिनी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बागेश्वर महाराज ने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और बालाजी का चित्र भेंट किया।
समारोह के दौरान उन्होंने नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कुलदीप यादव के परिवार के सदस्यों से भी भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मसूरी में आयोजित इस विवाह समारोह में परिवार के करीबी लोग, मित्र और कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे।
इस विवाह समारोह में भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़े कई खिलाड़ी, परिवार के सदस्य और करीबी मित्र भी मौजूद रहे, जिन्होंने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।
Bureau Report
Leave a Reply