स्मार्टफोन से गायब हो जाएंगे आपके पसंदीदा ऐप्स! Nothing के CEO की इस चेतावनी ने उड़ाई बड़ी कंपनियों की नींद

स्मार्टफोन से गायब हो जाएंगे आपके पसंदीदा ऐप्स! Nothing के CEO की इस चेतावनी ने उड़ाई बड़ी कंपनियों की नींद

स्मार्टफोन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव दस्तक देने वाला है और यह बदलाव फोन के न तो कैमरा में हो और न ही डिजाइन में. यह बदलाव उस चीज को लेकर है जिसे हम मोबाइल की आत्मा मानते हैं यानी Apps. मोबाइल फोन के ऐप्स को लेकर Nothing के सीईओ कार्ल पेई के हाल ही में एक नई बहस छेड़ दी है. पेई का दावा है कि जिस तरह साल 2007 में आईफोन के आने से कीपैड वाले फोन मार्केट से लगभग गायब हो गया, ठीक वैसे ही एक बड़ी क्रांति अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के रूप में आने वाली है जो हमारे फोन से ऐप्स को पूरी तरह गायब कर देगी.

ऐप्स का दौर होगा खत्म
SXSW इवेंट में बोलते हुए नथिंग के सीईओ कार्ल पेई ने कहा कि बीते 20 सालों से स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस एक जैसा ही रहा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि  सॉफ्टवेयर में AI के बढ़ते दखल को देखते हुए लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि अब ऐप्स उनके फोन से गायब भी होने वाले हैं.

AI एजेंट करेंगे सारा काम
स्मार्टफोन को लेकर पेई का मानना है कि अभी स्मार्टफोन पर किसी छोटे काम को करने के लिए भी कई ऐप्स की मदद लेनी होती है. उदाहरण के लिए किसी के साथ कॉफी मीटिंग फिक्स करने के लिए आपको मैसेजिंग ऐप, मैप्स, उबर और कैलेंडर जैसे कम से कम चार ऐप्स की जरूरत होती है. लेकिन आने वाले समय में AI एजेंट्स इस पूरी प्रक्रिया को बदल सकते हैं. पेई ने विजन शेयर करते हुए कहा कि स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम को इतना स्मार्ट होना चाहिए कि वह यूजर के इरादे को समझे और खुद ही सब कुछ कर दे.

कार्ल पेई ने कहा कि आने वाले समय में हमें मैन्युअल रूप से कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं होगी. सिस्टम आपको इतनी अच्छी तरह जानेगा कि वह उन चीजों का सेजेशन देगा जो शायद हमें खुद नहीं पता कि हमें चाहिए.

स्टार्टअप्स के लिए खतरे की घंटी
इसके साथ कार्ल पेई ने उन कंपनियों और स्टार्टअप्स को लेकर भी सख्त चेतावनी दे दी है जिनका पूरा बिजनेस मॉडल केवल ऐप्स पर ही होता है. उन्होंने बताया कि अगर आपके बिजनेस की मुख्य वैल्यू ऐप है तो आने वाले समय में आपका पूरा बिजनेस एआई के कारण प्रभावित हो सकता है.

Nothing की तैयारी
आने वाले समय में होने वाले बदलाव को लेकर नथिंग कंपनी पहले से ही अपने डिवाइसेस में AI को शामिल कर रही है. हाल ही में कंपनी ने Personalised Apps और Vibe Coding जैसे फीचर्स भी लाए हैं जहां यूजर्स केवल प्रॉम्प्ट देकर अपने लिए विजेट्स या ऐप्स तैयार करवा सकते हैं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*