हरियाणा में शिक्षक बनने का मौका, घोषित हुई HTET की डेट, परीक्षा में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

हरियाणा में शिक्षक बनने का मौका, घोषित हुई HTET की डेट, परीक्षा में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने HTET परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन 13 और 14 जून 2026 को किया जाएगा. बोर्ड ने उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने और उसी के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी है.

कैसे होती है परिक्षा? 
HTET परीक्षा राज्य में प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी मानी जाने वाली परीक्षा है. इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय यानी MCQ में आते हैं. हर प्रश्न 1 नंबर का होगा और परीक्षा में किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है. इससे उम्मीदवारों को गलत उत्तर देने पर नंबर नहीं कटेंगे.

किस तरह के आएंगे सवाल? 
प्राथमिक शिक्षक यानी कक्षा 1 से 5 के लिए होने वाली परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, मैथ, इन्वायरनमेंटल स्टडीज, तर्क क्षमता और हरियाणा सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें बच्चों की सीखने की क्षमता और शिक्षण पद्धति पर विशेष फोकस रहेगा.

TGT के लिए कैसे पेपर आएगा
वहीं TGT यानी कक्षा 6 से 8 के उम्मीदवारों के लिए विषय-विशेष ज्ञान, Educational Psychology, भाषा, सामान्य ज्ञान और तर्क क्षमता से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे. PGT स्तर की परीक्षा में 14 से 17 साल के विद्यार्थियों को पढ़ाने से जुड़े शिक्षण कौशल और विषय की गहरी समझ पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे.

पूरी जानकारी कहां मिलेगी? 
बोर्ड ने साफ किया है कि HTET 2025 के प्रश्न NCERT की किताबों और सिलेबस पर आधारित होंगे. ऐसे में उम्मीदवारों को NCERT किताब के अनुसार ही तैयारी करने की सलाह दी गई है. परीक्षा को लेकर पूरी गाइडलाइन और अन्य जानकारी जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*