देश की सबसे पहली एडकेट कंपनी बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन की मुश्किल बढ़ती जा रही है. उन्हें 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है. 70500 डॉलर (₹67,48,524) का जुर्माना भी भरना होगा. सिंगापुर कोर्ट ने Byju के फाउंडर रवींद्रन को फौरन सरेंडर करने को कहा है. समझते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या ? क्यों बायजू के फाउंडर को जेल की सजा सुनाई गई है ? भारतीय अरबपति पर सिंगापुर में कौन सा केस चल रहा है?
बायजू के फाउंडर रवींद्रन को क्यों सुनाई गई 6 महीने जेल की सजा ?
कभी एडटेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी रही बायजू, फिलहाल दिवालियापन का दर्द झेल रही है. कंपनी के फाउंडर रवींद्रन मुश्किल से जूझ रहे हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक,सिंगापुर कोर्ट ने बायजू रवींद्रन को 6 महीने जेल की सजा सुनाई है और फौरन सरेंडर करने का आदेश दिया है. कोर्ट के उन्हें अवमानना का दोषी पाते हुए भारी भरकम जुर्माने के साथ छह महीने की जेल की सजा सुनाई है. कोर्ट का कहना है कि रवींद्रन साल 2024 से ही अपनी संपत्तियों से जुड़े कई जानकारी छिपाई, कागजातों को उपलब्ध नहीं करवाया. कोर्ट के बार-बार आदेश जारी किए जाने के बाद भी कोर्ट की अवहेलना की. कोर्ट ने उन्हें फौरन सरेंडर करने. 70500 डॉलर का जुर्माना भरने और Beeaar Investco Pte कंपनी में अपनी हिस्सेदारी साबित करने वाले सभी दस्तावेज फौरन जमा करने को कहा है.
सिंगापुर में बायजू पर चल रहा है कौन-सा केस ?
Think & Learn Pvt कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन पहले से कई कानूनी मामलों में फंसे है.अमेरिकी कोर्ट में उनपर 1.2 अरब डॉलर का केस चल रहा है. इस बीच सिंगापुर की अदालत ने उन्हें 6 महीने जेल की सजा सुना दी है. कतर की सरकारी कंपनी QIA की सब्सिडियरी ने बायजू के खिलाफ सिंगापुर की अदालत का दरवाजा खटखटाया था. कतर सरकार ने रवींद्रन के खिलाफ सिंगापुर के अदालत में कानूनी लड़ाई शुरू की थी. कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) की सब्सिडियरी कंपनी कतर होल्डिंग्स ने बायजू की कंपनी में निवेश किया था. वित्तीय अनियमितता को लेकर कंपनी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.
अरबपति से कैसे शून्यपति बने रवींद्रन?
बायजू रवींद्रन की गिनती कभी देश के सबसे अमीर शिक्षकों के तौर पर होती थी. उन्होंने एजुकेशनल टेक्नोलॉजी फर्म ‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ (Think & Learn Pvt) की नींव रखी. दुनिया की दिग्गज कंपनियों ने उनकी कंपनी Byju में निवेश किया. एक वक्त वो भी था, जब बायजू टीम इंडिया का ऑफिशियल स्पॉसर था. बायजू रवींद्रन की नेटवर्थ 17,545 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी. बायजू का वैल्यूएशन 22 अरब डॉलर को पार कर गया था, लेकिन गलत नीतियों, आक्रामक विस्तार, फाइनेंशियल मिसमैनेंजमेंट, विदेशी निवेशकों के साथ बढ़ते विवाद के चलते कंपनी भारी नुकसान में पहुंच गई. रवींद्रन की संपत्ति जीरो पर पहुंच गई.
Bureau Report
Leave a Reply