पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. इस चुनाव में उन्हें मौजूदा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों के अंतर से हराया था. ममता बनर्जी ने अपनी याचिका में चुनाव से जुड़े सभी रिकॉर्ड और दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ कई अन्य कानूनी उपायों की मांग की है.
पश्चिम बंगाल के सियासी इतिहास में ममता बनर्जी के इस कदम को अभूतपूर्व माना जा रहा है, क्योंकि शुभेंदु अधिकारी से लगातार दो चुनावों में हारने के बाद बनर्जी लगातार दूसरे आम चुनाव में चुनाव याचिका के जरिए हाई कोर्ट पहुंची हैं.
ममता ने फैसले से चौंकाया
आपको बताते चलें कि इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उसी नंदीग्राम से चुनाव हराकर सियासी अखाड़े में पटखनी दी थी, जहां से आंदोलन करके ममता ने लाल झंडे और लाल सलाम वाली दशकों पुरानी वामपंथी सरकार को उखाड़ फेंका था.
इसके बाद 2026 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनकी उस सेफ सीट से चुनाव हराया, जो नंदीग्राम हारने के बाद उनके लिए खाली की गई थी.
खास बात यह है कि यह नई चुनौती तब दी गई है जब 2021 के नंदीग्राम विधानसभा चुनाव के नतीजे के खिलाफ उनकी याचिका पहले से ही कोर्ट में लंबित है.
Bureau Report
Leave a Reply