Share Market: ट्रंप के एक ऐलान से शेयर बाजार, तेल, सोना सबमें तबाही, सेंसेक्स 1671 अंक टूटा, तेल ने लगाई छलांग, गोल्ड ₹2000 सस्ता

Share Market: ट्रंप के एक ऐलान से शेयर बाजार, तेल, सोना सबमें तबाही, सेंसेक्स 1671 अंक टूटा, तेल ने लगाई छलांग, गोल्ड ₹2000 सस्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जैसे ही ईरान के साथ संघर्ष विराम खत्म होने का ऐलान किया भारतीय शेयर बाजार में भारी सुनामी लौट आई. सेंसेक्स 1600 प्वाइंट से अधिक गिर गया. अमेरिका के इस ऐलान के साथ निवेशकों में भारी डर का मौहाल दिखा और देखते ही देखते सेंसेक्स 1614 अंक से अधिक नीचे फिसल गया.

2.15 बजे BSE SENSEX 1671.74 प्वाइंट फिसलकर 76,523.88 अंकों पर पहुंच गया. कच्चे तेल की कीमतों में भारी तबाही दिखी. ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 6 फीसदी तक क्रैश हो गया. 5 डॉलर की गिगावट के साथ ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 8 जुलाई को 78.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई.  जहां तेल के भाव चढ़े, तो वहीं सोने में बड़ी गिरावट लौटी. MCX पर सोना 2000 रुपये तक नीचे फिसल कर  1,43,489 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.  

क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार, तेल की कीमतों में क्यों आई तेजी?  

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध की शुरुआत हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि ईरान के साथ सीजफायर खत्म हो रहा है. अमेरिका के इस ऐलान के साथ ही शेयर बाजार में भयंकर क्रैश देखने को मिला है.निवेशकों का डर बाजार पर भावी हो गया और भारी बिकवाली के चलते बाजार में ये गिरावट लौटी है. वहीं युद्ध और होर्मुज बंद होने के खतरे से तेल की कीमतों में तेजी लौटा दी है. कुछ ही घंटों कच्चे तेल की कीमत में 5 डॉलर से अधिक की तेजी आई है. बीके दो दिनों में क्रूड ऑयल 8 डॉलर तक चढ़ गया है.

सोना अचानक क्यों सस्ता हो गया ?  

वहीं इस डर का फायदा उन लोगों को मिला है, जो सोना खरीदने का इंतजार कर रहे हैं. सोने की कीमत में भारी गिरावट हुई है. सोना एकाएक 2000 रुपये तक फिसल गया है. सोने की कीमत में ये गिरावट उस डर का नतीजा है, जहां निवेशक गोल्ड से पैसा निकालकर शेयर बाजार में हुए घाटे की भरपाई कर रहे हैं. वहीं युद्ध फिर से हुआ, तो तेल और महंगाई बढ़ेगी. फेरडल रिजर्व की ओर से महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दर पर सख्त फैसला ले सकता है, जिससे निवेशक सोने के बजाए बॉन्ड में पैसा लगा सकते हैं. वहीं महंगा डॉलर सोने पर नकारात्मक असर डालता है. 

ट्रंप ने क्या कहा?  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो ईरान के साथ डील नहीं चाहते हैं. उन्होंने ईरान के लोगों के लिए “Sick People” यानी “बीमार लोग” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि हमने उनपर बहुत समय बर्बाद कर लिया है. अब वो ईरान के साथ कोई डील नहीं चाहते हैं. उन्होंने यह कहा कि उन्हें लगता है कि समझौता खत्म हो चुका है.  ट्रंप के बयान से साफ है कि अब ईरान के साथ युद्धविराम खत्म हो चुका है और युद्ध फिर से भड़ने वाला है.   

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*