नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट की ऐसा दौर आया कि भारत ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में इतिहास बना दिया. NPCI ने हाल ही में डेटा साझा जिसके मुताबिक जुलाई में UPI ट्रांजैक्शन की वैल्यू 29.88 लाख करोड़ तक पहुंच गई. कुछ ही सेकेंड में फटाफट पेमेंट के इस मोड में अब एक बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है. UPI से पेमेंट का तरीका बदलने वाला है.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया UPI पेमेंट के लिए नए सिक्योरिटी ऑप्शन पर विचार कर रहा है. बदलाव के तहत बस एक क्लिक में UPI पेमेंट नहीं होगा. पेमेंट से पहले आपको Yes/No का ऑप्शन मिलेगा. जिसे क्लिक करने के बाद ही आप पेमेंट कर सकते हैं.
UPI पेमेंट का बदलेगा तरीका
लगातार बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड और स्कैम को देखते हुए बैंकों ने प्रस्ताव रखा है कि “Yes/No” कंफर्मेशन का विकल्प UPI ट्रांजैक्शन में शामिल किया जा सकता है. हालांकि ये हर UPI ट्रांजैक्शन के लिए नहीं होगा. बैंक की दलील है कि अगर हर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर ये ऑप्शन ना रखा जाए, वरना ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ग्रोथ को झटका लग सकता है. नया विकल्प हर पेमेंट पर लागू नहीं होगा. बैंक को जिन पेमेंट में असामान्य लेन-देन दिखाई देगा, उस पर ही ये एक्सट्रा लेयर एड होंगे. जैसे देर रात अचानक बड़ी रकम भेजना या पहली बार किसी को यूपीआई से पैसे भेजने पर या 10000 रुपये या उससे अधिक की रकम पर नए YES/NO का विक्लप जोड़ा जा सकता है.
बिना Yes/No के नहीं होगा पेमेंट
अब तक सिर्फ एक क्लिक और कुछ सेकेंड के भीतर ऑनलाइन पेमेंट हो जाता है, लेकिन आने वाले दिनों में ऐसा नहीं हो सकता है. अगर बैंकों के प्रस्ताव को RBI की मंजूरी मिल गई, तो UPI ट्रांजैक्शन बस एक क्लिक की दूरी वाला नहीं रह पाएगा. पैसा भेजने के लिए नंबर या स्कैनर सलेक्ट करने और पिन कोड डालने के बाद आपको YES/NO में से एक पर क्लिक करना होगा. अगर आप YES करते हैं, तो ट्रांजैक्शन पूरा होगा. No चुनने पर ट्रांजेक्शन रद्द हो जाएगा. अगर आपने कोई भी जवाब नहीं चुना, तो ट्रांजैक्शन को पूरा होने में करीब 1 घंटे का वक्त लग सकता है. यहां बता दें कि फिलहाल बैंकों ने ये प्रस्ताव आरबीआई के सामने रखा है, इसपर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.
YES/NO ऑप्शन से क्या फायदा होगा?
नए विक्लप से स्कैम और डिजिटल फ्रॉड को रोकने में मदद मिलेगी.
अगर कोई पेमेंट गलती से हो रहा हो, तो उसे रोकने के लिए आपके पास 1 घंटे का पर्याप्त समय होगा.
बड़े पेमेंट भेजने से पहले आपको डबल चेक का मौका मिलेगा.
Bureau Report
Leave a Reply