Manjalpur Bypoll Result: मांजलपुर में BJP की सुनामी! 30 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Manjalpur Bypoll Result: मांजलपुर में BJP की सुनामी! 30 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ

हाल में तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस को 30 हजार से भी अधिक वोटों करारी शिकस्त दी है.  इसके पहले मांजलपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. ये सीट बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी. 260 मतदान केंद्रों पर हुए इस उपचुनाव में कुल 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.

बता दें कि वोटों की गिनती वडोदरा में निर्धारित मतगणना केंद्र पर हो रही थी. जहां प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए थे. मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में केवल 37.5 प्रतिशत मतदान हुआ था. आम तौर पर यह वोट प्रतिशत काफी कम माना जा रहा था. इस उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद जताई जा रही थी. बीजेपी ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को रण में उतारा था, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री और गुजरात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीखाभाई रबारी चुनाव में थे, जहां बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस उम्मीदवार को करारी शिकस्त दे दी है. 

क्या थे 2022 के चुनावी नतीजे?

भले की उपचुनाव में केवल 37.5 प्रतिशत मतदान हुआ, लेकिन साल 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 60.15 फीसदी मतदान हुआ था. साल 2022 में योगेश पटेल को 1,20,133 वोट मिले थे. बता दें कि साल 2022 में बीजेपी के प्रत्याशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराकर करारी शिकस्त दी थी. 

इन सबके बीच सभी की नजरें उपचुनाव के नतीजों पर टिकी हैं. देखना होगा कि जनता सतीश पटेल के सिर जीत का सेहरा बांधती है या कांग्रेस यहां उलटफेर करने में कामयाब होती है. बता दें कि 2022 में सत्ताधारी बीजेपी ने राज्य के चुनाव में 182 में से 156 सीटें जीतकर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी. 

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जारी 

मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 08 बजे से जारी है. अभी तक एक राउंड की वोटिंग हो चुकी है. पहले राउंड की वोटिंग में बीजेपी के सतेंद्र पटेल को 3178 वोट, जबकि कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 1578 वोट मिले हैं. मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*