यूपी सरकार का अनुपूरक बजट 2026-27 पेश, 59 हजार करोड़ से ज्यादा का आकार; बजट में कई लोक-लुभावन योजनाएं

यूपी सरकार का अनुपूरक बजट 2026-27 पेश, 59 हजार करोड़ से ज्यादा का आकार; बजट में कई लोक-लुभावन योजनाएं

अगले साल यानी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को खुश करने के लिए लोकलुभावन बजट पेश किया है. राम मंदिर चंदा चोरी और दूसरे मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बीच योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित अनुपूरक बजट पेश किया. बजट का कुल आकार 59 हजार 19.54 करोड़ रु है, जिसमें राजस्व लेखे का व्यय- 17399.50 करोड़ रु. और पूंजी लेखे का व्यय- 41620.04 करोड़ रु. है.

विकास, चिकित्सा और अर्थव्यवस्था पर जोर
विकास, रोजगार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में सबसे ज्यादा धनराशि भारी और मध्यम उद्योग के लिए प्रस्तावित की गई है. इसके अलावा ग्राम उद्योग और ऊर्जा के क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.  प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और परिवार कल्याण पर भी विशेष जोर दिया गया है. 

बजट में किस क्षेत्र को कितनी धनराशि का प्रस्ताव
प्रस्तावित अनुपूरक  बजट में भारी एवं मध्यम उद्योग के लिए 22,160.88 करोड़ रुपये, ग्राम विकास के लिए 17,942.73 करोड़ रुपये, ऊर्जा के लिए 7,422.27 करोड़ रुपये, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए 2025 करोड़ रुपये, समाज कल्याण के लिए 1655 करोड़ रुपये, महिला कल्याण विभाग के लिए 1094.40 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गये हैं. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*