JPSC छात्र आंदोलनः देवेंद्र नाथ महतो का अनशन समाप्त, भूख हड़ताल रहेगी जारी

JPSC छात्र आंदोलनः देवेंद्र नाथ महतो का अनशन समाप्त, भूख हड़ताल रहेगी जारी

JPSC छात्र आंदोलन के समर्थन में अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है. उन्होंने आज (बुधवार, 5 अगस्त) पानी पीकर अपना अनशन तोड़ा. हालांकि, उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी. जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक से फोन पर बात करके अपना अनशन समाप्त कर दिया. बताया जा रहा है कि सोनम वांगचुक ने देवेंद्र नाथ महतो से छात्रों की मांगों और आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा की. इसके साथ ही उन्होंने देवेंद्र नाथ महतो की गिरती सेहत पर भी चिंता जताई और उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की.

वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने चार दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया. हालांकि, देवेंद्र नाथ ने सिर्फ पानी पिया है, उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी. उधर, कांग्रेस पार्टी ने जेपीएससी छात्र आंदोलन का समर्थन किया है. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करेगा. आज सुबह करीब 11 बजे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, कांग्रेस विधायक और राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिमन्यु पुन्या के साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के हरि प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात करेंगे.

उधर, इस मामले में अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार इस पूरे मामले पर विस्तार से प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार छात्रों के मुद्दे को पूरी गंभीरता से देख रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच कमिटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और संवैधानिक दायरे में रहकर छात्रों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दोषियों को बख्शना नहीं, बल्कि मामले को तार्किक अंजाम तक पहुंचाना है. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप युवाओं को हर हाल में न्याय मिलेगा.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*